बडी झील में शुरू होगा फ्लोटिंग रेस्‍टोरेंट, आधार ढांचा तैयार, इधर संचालन रोकने कोर्ट में लगाई याचिका

Updated on 06-07-2023 06:14 PM
भोपाल । पर्यटन विभाग बड़े तालाब में गंगा विलास क्रूज की तर्ज पर फ्लोटिंग रेस्टोंरेंट का संचालन करने की योजना बना रहा है। इसके लिए करीब चार वर्गफीट का बेस स्ट्रक्चर बनकर तैयार है। अब इसके इंटीरियर का काम शुरू होगा। अधिकारियों का कहना है कि आगामी चार माह में इसे बड़े तालाब में उतार दिया जाएगा।

इधर, पर्यावरणविद सुभाष सी पांडे समेत अन्य लोगो का कहना है कि इससे बड़े तालाब का जल दूषित होगा, वाटर बाडी को नुकसान होगा। ऐसे में इसका संचालन रोकने के लिए कोर्ट में याचिका लगाई गई है।

बता दें कि पहले खानूगांव में बड़े तालाब के किनारे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का संचालन किया जाना था। लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस क्रूज में फाइव स्टार होटल की तरह सुविधाएं मिलेंगी। इसमें तरह-तरह के कांटिनेंटल फूड, डांस फ्लोर, विशाल स्क्रीन, बच्चों के लिए किड्स जोन व व्यक्तिगत लक्जरी सुइट के साथ अन्य आकर्षक सुविधाएं होंगी।

हालांकि पर्यावरणविदों का मानना है कि बड़े तालाब में इस प्रकार की मोटर क्रूज का संचालन करने से वाटर वाडी को नुकसान होगा। वहीं वाटर एक्ट 1974 में विहित प्रविधानों के अंतर्गत कोई भी मोटरबोट या इस प्रकार की गतिविधियां संचालित नहीं की जा सकती, जो पानी की गुणवत्ता को प्रदूषित करे।

सरकार के नियमों का भी हो रहा उल्लंघन
मप्र शासन के पर्यावरण विभाग द्वारा जारी 16 मार्च 2023 के आदेश में स्पष्ट निर्देश है कि बड़ा तालाब या वेटलैंड वाटर बाडी में कोई भी मोटर बोट का संचालन प्रतिबंधित है। हालांकि इसके बावजूद पर्यटन विभाग द्वारा नियमों को दरकिनार कर यहां फ्लोटिंग रेस्‍टोरेंट का निर्माण किया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.