कोहरे ने Vande Bharat को भी नहीं बख्शा, अन्य ट्रेनों का भी हाल जानें

Updated on 13-01-2024 01:52 PM
नई दिल्ली: मकर संक्रांति (Makar Sankranti) से पहले उत्तर भारत में कोहरा अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। इस समय कोहरे का यह हाल है कि सड़कों पर मोटर गाड़ियां, रेल की पटरी पर ट्रेनें और हवाई पट्टी पर खड़े विमानों के पायलट को कुछ सूझ ही नहीं रहा है। तभी तो सबकी हालत खराब है। हालात यह हो गई है कि रेलवे (Indian Railways) को वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी अति प्रतिष्ठित ट्रेन को कैंसिल करना पड़ रहा है। इसके अलावा भारतीय रेल की लगभग सभी आज ट्रेनें घंटों (Train Late) देरी से चल रही हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस कैंसिल

शुक्रवार की शाम को उत्तर रेलवे की तरफ से एक महत्वपूर्ण सूचना आई। यह सूचना नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के बारे में थी। रेल प्रशासन ने बताया कि ऑपरेशनल कारणों से आज यानी 13 जनवरी 2024 को 22415 और 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस को कैंसिल किया जाता है। ऑपरेशनल कारण क्या हो सकता है, आप समझ ही सकते हैं। दरअसल, कल दोपहर बाद दो बजकर पांच मिनट पर जो वंदे भारत नई दिल्ली आनी थी, वह रात में करीब साढ़े 11 पहुंची। साढ़े नौ घंटे लेट चलेगी ट्रेन तो यह वापस कब लौटेगी और इसका मेंटनेंस कब होगा। इसलिए रेलवे ने इसे एक दिन कैंसिल करने का ही फैसला कर दिया।

राजधानी एक्सप्रेस 13 घंटे लेट


कोहरा ने किसी ट्रेन को नहीं बख्शा है। हावड़ा से नई दिल्ली आने वाली 12301, राजधानी एक्सप्रेस इस समय आठ घंटे की देरी से चल रही है। यह ट्रेन आज सुब करीब आठ बजे प्रयागराज से आगे मनोहरगंज से निकली है। नई दिल्ली से सियालदह जाने वाली 12314 राजधानी एक्सप्रेस इस समय करीब 13 घंटे की देरी से चल रही है। इसे कल रात सवा नौ बजे ही कानपुर पहुंचना था, लेकिन आज सुबह आठ बजे तक हाथरस से आगे जलेसर रोड तक ही पहुंची है। डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12423 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस भी इस समय छह घंटे की देरी से चल रही है। ओडिशा की राजधानी भुबनेश्वर से टाटा, गोमो, गया, मुगलसराय, कानपुर हो कर नई दिल्ली आने वाली 22823, राजधानी एक्सप्रेस अभी छह घंटे की देरी से चल रही है। यह ट्रेन सुबह सवा छह बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन या मुगलसराय जंक्शन से रवाना हुई है


खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस सवा 16 घंटे लेट


खजुराहो से नई दिल्ली होते हुए कुरूक्षेत्र जाने वाली 11841 कुरूक्षेत्र एक्सप्रेस आज सुबह सवा सात बजे नई दिल्ली से रवाना हुई है। यह ट्रेन कल की थी और आज यह 22 घंटे 15 मिनट की देरे से चल रही है। जम्मूतवी से नई दिल्ली होते हुए अजमेर जाने वाली 12414 एक्सप्रेस इस समय 13 घंटे की देरी से चल रही है। सुबह आठ बजे यह ट्रेन कठुआ रेलवे स्टेशन से चली थी। रेलवे की वेबसाइट पर इसे दिन में करीब 10 बजे दिल्ली आने की संभावना व्यक्त की गई है। लेकिन ऐसा संभव दिखता नहीं है।

महाबोधि एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट

गया से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन या मुगलसराय होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12397 महाबोधि एक्सप्रेस इस समय आठ घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही है। इसके आज सुबह साढ़े नौ बजे अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बनारस से नई दिल्ली आने वाली 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को आज रद्द कर दिया गया है। कल भी यह ट्रेन करीब दो घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंच थी। पुरी से नई दिल्ली आने वाली आज की 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस इस समय करीब साढ़े सात घंटे की देरी से चल रही है। इसके दन में करीब बारह बजे नई दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

विक्रमशिला एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे लेट

मध्य प्रदेश के डॉक्टर अंबेदकर नगर (MHOW) से इंदौर, उज्जैन, नई दिल्ली, अंबाला होते हुए श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली 12919 मालवा एक्सप्रेस करीब सवा चार घंटे की देरी से सुबह सवा आठ बजे दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंची है। कटिहार से अमृतसर जाने वाली 15707 कटिहार अमृतसर एक्प्रेस अभी 08.02 बजे इटावा से आगे भदन रेलवे स्टेशन से निकली है। उस समय ट्रेन करीब पौने 10घंटे की देरी से चल रही थी। बिहार के भागलपुर, जमालपुर, पटना होते हुए नई दिल्ली आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस कल रात पंडित दीनदयाल उपाध्याय या मुगलसराय जंक्शन से महज 23 मिनट देरी से निकली थी। लेकिन यह ट्रेन सुबह साढ़े आठ बजे तक कानपुर सेंट्रल नहीं पहुंच पाई है। इस समय यह ट्रेन करीब साढ़े आठ घंटे की देरी से चल रही है।


रीवा आनंद विहार एक्सप्रेस पौने चार घंटे लेट

मध्य प्रदेश के रीवा से आनंद विहार टर्मिनल आने वाली 12427 रीवा एक्सप्रेस नौ घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही है। यह सुबह 08.08 बजे कानपुर से पहले रमवा रेलवे स्टेशन से चली थी। प्रयागराज से नई दिल्ली आने वाली 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस कल रात करीब तीन घंटे की देरी से प्रयागराज या इलाहाबाद से चली थी। आज सुबह सवा आठ बजे से यह कानपुर से आगे पनकी घाम रेलवे स्टेशन पहुची थी। वहां से नई दिल्ली पहुंचने का समय आप जोड़ लीजिए। हालांकि रेलवे का कहना है कि यह ट्रेन दिन में करीब एक बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। आजमगढ़ से नई दिल्ली आने वाली 12225, कैफियत एक्सप्रेस कल आजमगढ़ से ही पांच घंटे की देरी से चली थी। इस समय यह ट्रेन लखनऊ भी नहीं पहुंच पाई है। जबकि समयनुसार इसे कल रात 11 बजे ही ऐशबाग रेलवे स्टेशन पहुंच जाना था। कल इस ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.