कोहरे का कहर! घंटों देरी से चल रही 40 से ज्यादा ट्रेनें, 20 उड़ानें भी प्रभावित

Updated on 08-01-2023 06:11 PM
नई दिल्ली: कोहरा लगातार बढ़ता जा रहा है। घने कोहरे में ट्रेनों की स्पीड भी थम गई है। कई जगहों पर कोहरा इतना ज्यादा घना है कि थोड़ी दूर तक भी देखने में समस्या आ रही है। कोहरे का असर ट्रेनों के साथ उड़ानों पर भी पड़ा है। आज यानी रविवार को घने कोहरे के चलते 40 से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। वहीं 20 से ज्यादा उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। अगर आप ट्रेन से कहीं बाहर जाने वाले हैं या जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो समय देखकर ही स्टेशन जाएं। ट्रेन का समय देखे बिना स्टेशन जाने पर आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। यहां हम आपको देर से चलने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट देने जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कोहरे की वजह से कौन सी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

पुरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 4 घंटे से ज्यादा लेट


पुरी से चलकर दिल्ली आने वाले गाड़ी संख्या 12801 पुरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े चार घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह गाड़ी संख्या 12397 गया नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से साढ़े चार घंटा लेट है। गाड़ी संख्या 13483 मालदा टाउन दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटा 15 मिनट की देरी से चल रही है। गाड़ी संख्या 02563 बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से चार घंटा 10 मिनट की देरी से चल रही है। गाड़ी संख्या 12565 दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से चार घंटा 10 मिनट की देरी से चल रही है।

बनारस नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे से ज्यादा लेट


गाड़ी संख्या 15127 बनारस नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। यह ट्रेन अपने समय से तीन घंटा 40 मिनट की देरी से चल रही है। गाड़ी संख्या 12555 गोरखपुर भटिंडा गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटा 50 मिनट की देरी से चल रही है। गाड़ी संख्या 12303 नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 4 घंटा 30 मिनट की देरी से चल रही है।

उड़ानों पर भी असर


कोहरे का असर उड़ानों पर भी पड़ा है। खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर करीब 20 फ्लाइट देरी से चल रही हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, दिल्ली हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया है कि खराब मौसम के कारण यह उड़ानें देरी से चल रही है। हालांकि सुबह छह बजे तक किसी भी विमान के मार्ग में परिवर्तन की सूचना नहीं मिली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.