कोहरे ने किया बुरा हाल, राजधानी एक्सप्रेस भी छह घंटे तो कुरूक्षेत्र एक्सप्रेस 20 घंटे से ज्यादा लेट

Updated on 11-01-2024 01:38 PM
नई दिल्ली: इस समय पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड (Cold Wave) की चपेट में है। ठंड की वजह से कोहरा भी घना हो रहा है। इस वजह से रेलवे (Indian Railways) की ट्रेनों का शिड्यूल बुरी तरह से बिगड़ गया है। आज भी भारतीय रेल की दर्जनों ट्रेनें घंटों (Train Late) देरी से चल रही हैं। स्थिति यह है कि भुबनेश्वर से नई दिल्ली आने वाली प्रीमियम ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से चल रही है। खजुराहो से नई दिल्ली होते हुए कुरूक्षेत्र जाने वाली 11841 एक्सप्रेस 20 घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही है।

खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस सवा 20 घंटे लेट

खजुराहो से नई दिल्ली होते हुए कुरूक्षेत्र जाने वाली 11841 कुरूक्षेत्र एक्सप्रेस, जिसे कल दोपहर 12 बजे ही कुरूक्षेत्र पहुंचना था, वह आज अभी तक गंतव्य तक नहीं पहुंची है। सुबह साढ़े सात बजे के करीब यह करनाल से आगे निलोखेरी रेलवे स्टेशन क्रॉस की है। उस समय यह 20 घंटे 19 मिनट की देरी से चल रही थी। जम्मूतवी से नई दिल्ली होते हुए अजमेर जाने वाली 12414 एक्सप्रेस, जिसे कल शाम सवा छह बजे जम्मूतवी से चलना था, अभी तक वहां से खुली भी नहीं है। हालांकि रेलवे की वेबसाइट पर इसे 13 घंटे 15 मिनट की देरी से चलना बताया गया है।

राजधानी एक्सप्रेस भी लेट


ओडिशा की राजधानी भुबनेश्वर से टाटा, गोमो, गया, मुगलसराय, कानपुर हो कर नई दिल्ली आने वाली 22811, राजधानी एक्सप्रेस अभी छह घंटे की देरी से चल रही है। यह ट्रेन सुबह सवा आठ बजे प्रयागराज से पहले मांडा रोड से गुजरी थी। प्रयागराज में इसके छह घंटे 10 मिनट की देरी से पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हावड़ा से नई दिल्ली आने वाली 12301, राजधानी एक्सप्रेस सुबह 07.49 बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। यह ट्रेन उस समय तीन घंटे ी देरी से चल रही थी। डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12423 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस भी इस समय सवा पांच घंटे की देरी से चल रही है। यह ट्रेन सुबह 08.13 बजे प्रयागराज से चली थी।


महाबोधि एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट

गया से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन या मुगलसराय होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12397 महाबोधि एक्सप्रेस आज सुबह एक घंटा 35 मिनट की देरी से नई दिल्ली पहुंची है। बनारस से नई दिल्ली आने वाली 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को आज 57 मिनट की देरी से नई दिल्ली पहुंची है। अजमेर से दिल्ली होते हुए जम्मूतवी तक जाने वाली 12413 पूजा एक्सप्रेस इस समय सवा नौ घंटे की देरी से चल रही है। पुरी से नई दिल्ली आने वाली आज की 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस एक घंटा 38 मिनट की देरी से सुबह पौने छह बजे नई दिल्ली पहुंची है।

मालवा एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे लेट

मध्य प्रदेश के डॉक्टर अंबेदकर नगर (MHOW) से इंदौर, उज्जैन, नई दिल्ली, अंबाला होते हुए श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली 12919 मालवा एक्सप्रेस साढ़े घंटे की देरी से चल रही है। यह ट्रेन सुबह सवा आठ बजे के करीब कोसीकलां से निकली थी। कटिहार से अमृतसर जाने वाली 15707 कटिहार अमृतसर एक्प्रेस अभी 08.23 बजे गाजियाबाद के पास दादरी स्टेशन से निकली है। उस समय ट्रेन करीब सात घंटे की देरी से थी।

रीवा आनंद विहार एक्सप्रेस पौने चार घंटे लेट

मध्य प्रदेश के रीवा से आनंद विहार टर्मिनल आने वाली 12427 रीवा एक्सप्रेस पौने चार घंटे की देरी से चल रही है। यह सुबह 07.51 बजे अलीगढ़ से जब चली थी तो तीन घंटे 48 मिनट लेट थी। प्रयागराज से नई दिल्ली आने वाली 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस आज करीब साढ़े चार घंटे की देरी से अलीगढ़ पहुंचने की सूचना है। अभी नई दिल्ली पहुंचने में इसे देरी है। आजमगढ़ से नई दिल्ली आने वाली 12225, कैफियत एक्सप्रेस आज पौने नौ घंटे की देरी से चल रही है। सुबह 08.22 बजे यह उन्नाव से पहले पिपरासंड रेलवे स्टेशन से चली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.