दिल्ली समेत 5 राज्यों में कोहरे का रेड अलर्ट 271 फ्लाइट्स लेट, UP के 7 शहरों का अधिकतम तापमान मसूरी से भी कम

Updated on 29-12-2023 12:36 PM

देश के उत्तरी राज्यों में अगले दो दिन तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन राज्यों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। यहां कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहरे की वजह से देशभर में 271 फ्लाइट्स लेट हुईं और करीब डेढ़ दर्जन उड़ानों को कैंसिल करना पड़ा। वहीं, न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि अकेले दिल्ली में 100 फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरीं। इसके अलावा 80 से ज्यादा ट्रेनें 8 से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं।

उधर, UP के 51 जिलों में फॉग का रेड अलर्ट है। 7 शहरों का अधिकतम पारा मसूरी से भी कम रिकॉर्ड किया गया। इन शहरों में विजिबिलिटी कहीं जीरो तो कहीं 5-10 मीटर तक पहुंच गई। वहीं, MP के 7 जिलों में अति घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

IMD के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30 और 31 दिसंबर को हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और केरल में 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में घनी धुंध की वजह से सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई। गुरुवार 28 दिसंबर की एडवाइजरी में मौसम विभाग ने लोगों को सड़क पर किसी भी साधन से यात्रा करते वक्त फॉग लाइट इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

बीते तीन दिनों में दिल्ली एयरपोर्ट से करीब 60 फ्लाइट डायवर्ट हुईं
घनी धुंध की वजह से पिछले तीन दिनों में दिल्ली एयरपोर्ट से करीब 60 फ्लाइट्स को दूसरे शहरों के एयरपोर्ट्स पर डायवर्ट किया गया। 25 दिसंबर रात 12 बजे से 28 दिसंबर को सुबह 6 बजे तक 58 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया जा चुका है।

गुरुवार 28 दिसंबर को घने कोहरे की वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट से जयपुर डायवर्ट किया गया। नागपुर में कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस के मौके पर मेगा रैली का आयोजन हुआ था। राहुल इसी रैली में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे थे।

कोहरे के चलते विजिबिलिटी घटने से रेलवे सर्विस भी प्रभावित हुई। गुरुवार को दिल्ली की तरफ जाने वाली 22 ट्रेनें अपने तय समय से लेट चलीं। दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन 15 घंटे की ज्यादा की देरी चल रही थी।

4 जनवरी को पहली कोल्ड वेव आने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी इलाकों में 4 जनवरी को पहली शीतलहर आने का अनुमान है। इसके बाद यहां के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। अगले पांच दिनों के लिए दिल्ली का न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गुरुवार को दिल्ली में मिनिमम टेम्परेचर 8.4 डिग्री और मैक्सिमम टेम्परेचर 21.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

30 दिसंबर तक छाया रहेगा घना कोहरा
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, उत्तराखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा। यहां विजिबिलिटी रेंज 50 मीटर तक रहने का अनुमान है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.