परीक्षा संचालन के लिए पीएससी द्वारा जारी दिशा-निर्देश एवं सुरक्षा का करें पालन : कलेक्टर

Updated on 08-02-2025 01:07 PM

राजनांदगांव।  कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 9 फरवरी को आयोजित राज्य प्रारंभिक परीक्षा 2024 की तैयारी के संबंध में नियुक्त केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों की बैठक ली। इस अवसर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि राज्य प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए जिला मुख्यालय में 16 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जिसमें 6 हजार 346 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य प्रारंभिक परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन के नियुक्त सभी अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उन्होंने परीक्षा संचालन के लिए निर्धारित प्रोटोकाल एवं सुरक्षा का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यवेक्षकों से कहा कि निर्धारित समय के पहले ही परीक्षा केन्द्र पहुंचे, जिससे दस्तावेजों का मिलान एवं आवश्यक कार्रवाई सही तरीके से हो सके। परीक्षा हॉल में अनुशासन और समय-सीमा का ध्यान रखना चाहिए। परीक्षा संचालन के पहले ही सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लेनी चाहिए। जिससे परीक्षा दिवस किसी प्रकार की समस्या नहीं हो। उन्होंने नोडल अधिकारी श्री अमीय श्रीवास्तव को परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र एवं मूल पहचान पत्र की जांच करने तथा उन्हें परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के लिए परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर अनिवार्य रूप से एक जिम्मेदार अधिकारी को नियुक्त करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को एक दिन पहले परीक्षा केन्द्र का अवलोकन करने तथा वीक्षकों की बैठक लेकर परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करने कहा गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.