अनुष्का-विराट के नक्शे कदम पर आलिया- रणबीर, पपाराजी से की मुलाकात और ले लिया ये वादा

Updated on 08-01-2023 07:41 PM
बॉलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर 5 नवंबर 2022 को बिटिया का जन्म हुआ। दोनों ने बेटी का नाम राहा रखा। फिलहाल दोनों ही काम से ब्रेक लेकर पैरेंट्स लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों ही बेटी की परवरिश पर ध्यान दे रहे हैं। इस बीच आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और नीतू कपूर ने मुंबई के पपाराजी के साथ मुलाकात की। उन्होंने सभी फोटोग्राफर से अपील की कि कोई भी उनकी बेटी राहा की तस्वीरें न क्लिक करें। सभी जानते हैं कि नीतू कपूर हो या आलिया भट्ट इनका पपाराजी के साथ अच्छा रिलेशन है। जब भी ये स्टार पपाराजी से मिलते हैं खूब हंसते खिलखिलाते मिलते हैं। जब कपूर फैमिली ने इन मीडियाकर्मियों से मुलाकात की तो बेटी को लेकर ये खास अपील की। आइए दिखाते हैं इस मुलाकात की तस्वीर।
शनिवार को आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने पपाराजियों के साथ मुलाकात की। उन्होंने भी ठीक अनुष्का और विराट वाला तरीका अपनाया।कपल ने इस दौरान रणवीर ने गुजारिश की कि उनकी बेटिया की दो साल तक तस्वीर न क्लिक करें। वे कम से कम शुरुआती सालों में बेटी राहा को लेकर काफी प्रोटेक्टिव होना चाहते हैं। बाद में, जब राहा बड़ी हो जाती हैं और वह सोशल मीडिया पर रहना चाहती है, तो यह उसकी पसंद होगी लेकिन पैरेंट्स के रूप में वे अभी के लिए जितना हो सके उतना प्रोटेक्टिव रहना चाहते हैं।

आलिया भट्ट ने पपाराजी से की ये ये बातें

आलिया ने इस दौरान कहा कि, वे पूरी तरह से समझते हैं कि पपाराजी सिर्फ अपना काम कर रहे हैं, लेकिन इस समय राहा बहुत छोटी हैं, जिसने अभी-अभी अपने पेरेंट्स का चेहरा देखना और पहचानना शुरू किया है। वह अभी सेलिब्रेटी लाइफ वगैरह को नहीं जानते। इसलिए, वे नहीं चाहेंगे कि फिलहाल उनकी तस्वीरें क्लिक की जाएं। आलिया ने कबूल किया कि रणबीर और वह बहुत घबराए हुए पैरेंट्स हैं। इसकी वजह ये है कि वह पहली बार माता-पिता बने हैं, इसलिए वे सावधानी बरतना चाहते हैं।

रणबीर और आलिया ने पपाराजी को ये वादा

कपल ने पपराजी से वादा किया कि वे हमेशा उनके लिए पोज देंगे और कभी भी तस्वीरों के लिए ना नहीं कहेंगे लेकिन यह बहुत अच्छा होगा यदि वे राहा की तस्वीरों को क्लिक न करें। इस मुलाकात में राहा की दादी नीतू कपूर भी वहां मौजूद थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.