परमात्मा और गुरु की आज्ञा में चलना ही धर्म है : श्री मनीष सागर महाराज

Updated on 20-07-2025 02:21 PM

रायपुर। टैगोर नगर पटवा भवन में शनिवार को धर्मसभा में परम पूज्य उपाध्याय प्रवर युवा मनीषी श्री मनीष सागरजी महाराज ने कहा आज्ञा का पालन करना ही सच्चा धर्म है और इस सिद्धांत के अनुसार हमें हमेशा परमात्मा और गुरु की आज्ञा का आदर करना चाहिए। यह न केवल हमारे आध्यात्मिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि यह हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देता है। एक बार भी यदि आपके मन में कुछ गलत करने का भाव आ जाता है तो परमात्मा और गुरु के समझ अपनी बात रखने से यदि गलत भी करने जाओगे तो थम जाओगे। उपाध्याय भगवंत ने कहा कि देव गुरु द्वारा प्रदर्शित मार्गदर्शन में गहराई और ज्ञान होता है, जो हमें नैतिकता, संयम और आत्म- नियंत्रण की ओर अग्रसर करता है। जब हम उनके बताए मार्ग का अनुसरण करते हैं, तो हम न केवल अपने जीवन को एक सकारात्मक दिशा में ले जाते हैं, बल्कि अपने भीतर की आत्मा की शुद्धता को भी बढ़ाते हैं। इस प्रकार आज्ञा में चलना न केवल एक धार्मिक कर्तव्य है, बल्कि यह हमारे जीवन को उद्देश्य प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण साधन भी है।

उपाध्याय भगवंत ने कहा कि हमें भोगों की असारता समझना है। हम भोगों के रहस्य को समझ नहीं पाते, एक भोग छोड़ते हैं और दूसरे भोग को पकड़ लेते हैं।  भोग केवल क्षणिक संतोष प्रदान करते हैं और अंततः हमें असंतोष की ओर ले जाते हैं। हम अक्सर भोगों के गहरे रहस्यों को नहीं समझ पाते। इस चक्र में फंसकर हम सच्चे सुख और संतोष की खोज में भटकते रहते हैं। हम भोगों के असारता को समझकर वास्तविक विकास की ओर अग्रसर हो सकें ऐसा प्रयास करना चाहिए।

उपाध्याय भगवंत ने कहा कि कोई भी अच्छा काम करने के लिए साहस और सहनशीलता चाहिए। साहस होगा तभी आगे बढ़ पाओगे एवं साहस के साथ सहनशीलता ही आपको आगे बढ़ाती है। सहनशील व्यक्ति ही आगे बढ़ता है। जो सहनशील नहीं है वह पीछे रह जाता है। कई बार व्यक्ति साहस करता है लेकिन सहनशीलता नहीं होती है  तो वह आगे बढ़ नहीं पाता है।

उपाध्याय भगवंत ने कहा कि त्याग और तप करना बहुत जरूरी है। त्याग और तप वस्तुओं को छोड़ना नहीं बल्कि अपने भीतर का आत्मविश्वास बढ़ाना है। हम ऐसा सोचते हैं कि जो अभी मिला उसको भोग लो, उसका सुख ले लो,आगे दुख नहीं आएगा। दुख ना आए ऐसा संभव नहीं, दुख आएंगे ही लेकिन दुखी नहीं होना है। सच्चाई यह है कि जैसा हम चाहते हैं वैसा होता नहीं तो ज्ञानी कहते हैं कि

जैसा होता है उसे स्वीकार कर लो। अच्छे से अच्छे की तैयारी करो और बुरे से बुरे के लिए तैयार रहो।

आत्मशोधन तप जारी,तपस्वी का हुआ बहुमान

श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ व चातुर्मास समिति, विवेकानंद नगर के अध्यक्ष श्याम सुंदर बैदमुथा ने बताया कि आत्मशोधन तप जारी है।  आज सुभाष कोठारी के 11 उपवास की अनुमोदना की गई। रविवार को विशेष प्रवचन 8:45 बजे से 10:30 बजे तक होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.