खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग कर रहा मिष्ठान दुकानों की जांच

Updated on 05-08-2025 06:25 PM

एमसीबी। रक्षाबंधन का त्यौहार आ रहा है। बाजार की मिठाई दुकानों पर मिलावटी खोआ व दूध की बनी हुई मिठाई बिक रही हैं। साथ ही अंचल में भी मिलावटी व सिंथेटिक दूध से मावा व पनीर बनाने का काम तेज हो गया है। स्थानीय खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू की है और सैंपल ले रहा है। 

उल्लेखनीय है कि त्योहारी सीजन पर मिलावटी दूध तैयार करने व मिलावटी दूध से खोआ व अन्य खाद्य पदार्थों को तैयार करने का काम तेजी से शुरू हो जाता है, और अन्य दिनों की तुलना में मिलावटी खाद्य पदार्थ अधिक बनाए जाते हैं। इसलिए विभाग ने त्यौहार पर मिलावटी चीजों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान शुरू किया है। 



राज्य शासन एवं दीपक कुमार अग्रवाल (आई.ए.एस.) नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्त्तीसगढ़ के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य जनित बीमारियों, संक्रमण की रोकथाम एवं जन-सामान्य को सुरक्षित खाद्य उपलब्ध कराए जाने हेतु विभाग प्रतिबद्ध है। स्ट्रीट फूड वेंडर्स, हैण्डलर, खाद्य सेवा प्रदायकर्ताओं से विशेषकर वर्षा ऋतु के दौरान खाद्य पदार्थों के सुरक्षित हैंडलिंग, खाद्य पदार्थ की स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता, ताजे एवं स्वच्छ भोजन जन-सामान्य को परोसे जाने की अपेक्षा की जाती है। उक्त निर्देश के परिपालन में 4 से 6 अगस्त 2तक ‘‘बने खाबो-बने रहिबो‘‘अभियान के तहत व्यापक तौर पर राज्य के संपूर्ण जिले के साथ जिला एमसीबी में भी  खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा स्ट्रीट फूड वेंडर्स एवं खाद्य बनाकर परोसने वाले संस्थानों, रेस्टोरेंटों एवं मिठाई दुकानों का सघन जांच एवं निरीक्षण किया जाएगा। मौके पर उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य के बारे में जानकारी दी जाएगी। 


इस तारतम्य में जिले के मे. राहुल मिष्ठान भण्डार, झगराखण्ड से खोया, मे. हजारी होटल, गांधी चौक, मनेन्द्रगढ़ सेपेड़ा एवं काजू कतली, मे. होरीलाल सुरेष चन्द्र मिष्ठान भण्डार, गांधी चौक, मनेन्द्रगढ़ से मगज लड्डू, मे. शुभम स्वीट्स, मनेन्द्रगढ़ से नारियल लड्डू और मे. जैन खोवा भण्डार, मनेन्द्रगढ़ से खोवा का नमूना संकलित कर परीक्षण/विश्लेषण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर से परीक्षण/विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम 2011 के प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जावेगी। साथ ही साथ छोटे खाद्य विक्रेताओं जैसे चाट फुल्की ठेला, मोमोज ठेला, चाउमीन ठेला इनको खाद्य सुरक्षा के नियमों से अवगत कराकर जागरूक किया जा रहा है। इनके द्वारा विक्रय किये जा रहे खाद्य सामग्रियों का चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही 52 खाद्य सामग्री की जांच कर उसके रिपोर्ट मानक एवं अवमानक की जानकारी दी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.