खाद्य व औषधि प्रशासन ने किया दुकानों का निरीक्षण

Updated on 10-07-2023 03:31 PM

जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. के आदेशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा बरसाती मौसम एवं त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त चौपाटी फूड स्टालों,किराना दुकानों, होटल में स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमित निरीक्षण, नमूना संग्रहण एवं अनियमितता पाये जाने पर कार्यवाही किया गया।

तोकापाल ब्लॉक के समस्त खाद्य प्रतिष्ठानों एवं डिमरापाल मेडिकल कॉलेज जगदलपुर के सामने संचालित फूड स्टालों, किराना दुकान एवं होटलों का सघन निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं टीम द्वारा किया गया।



इस दौरान खाद्य लाइसेंस की जांच की गई, जिसमें बहुत से प्रतिष्ठानों में लाइसेंस नहीं पाया गया, उन्हें सात दिवस का समय देते खाद्य लाइसेंस-पंजीयन लेकर ही खाद्य कारोबार करने हेतु निर्देशित किया गया।


मोबाईल फुड लैब के माध्यम से नमूना संग्रहण किया गया एवं फूड लैब द्वारा तत्काल नमूना जांच कर रिपोर्ट दिया गया। मोबाइल फूड लैब के माध्यम से कुल 55 नमूना संग्रहण किया गया जिसके तत्काल जांच करने पर 46 नमूना मानक पाया गया, 04 नमूना मिथ्याछाप, 04 अवमानक एवं 01 असुरक्षित पाया गया। अवमानक एवं असुरक्षित नमूनों को तत्काल नष्ट करवाया गया।


निरीक्षण के दौरान जिन खाद्य परिसरों में नियमानुसार स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं करना पाया गया उन्हें तत्काल सुधार करने हेतु 09 दुकानों को नोटिस जारी किया गया। इस दौरान कोल्ड ड्रींग्स लेस पैकेट सूजी, ब्रिटानिया जिमजम बिस्कीट, पैक्ड आटा एक्सपायर पाया गया

जिसे तत्काल नष्ट करते हुए भविष्य में नियम का पालन न करने पाए जाने पर अधिनियम अनुसार कार्यवाही एवं चालानी कार्यवाही करने संबंधी चेतावनी दी गयी। इस सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुष्मित देवांगन, नमूना सहायक नंद किशोर हिरवानी, एवं मोबाइल फूड लैब के स्टॉफ उपस्थित रहे।


बरसाती मौसम को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त रेस्टोरेंट, फास्ट फुड सेंटर, ठेले गुमटी, जूस सेंटर संचालकों को सुझाव एवं निर्देशन हेतु अखबार पेपर का उपयोग पूर्णतः बंद करें उसके स्थान पर फुड ग्रेड पेपर का उपयोग करें।

बरसात को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता एवं उपयोग किये जाने पानी का विशेष ध्यान रखें। खाद्य पदार्थों को ढक कर रखें एवं बासी खाद्य पदार्थों को तत्काल नष्ट कर दें। नियमानुसार खाद्य लाइसेंस-पंजीयन लेकर ही खाद्य कारोबार किया जाए। खाद्य विनिर्माण एवं बिक्री के समय स्वयं एवं समस्त स्टॉफ द्वारा हाइजिन मानकों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.