अनूपपुर को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए खाद्य मंत्री श्री सिंह की पहल

Updated on 17-01-2023 06:20 PM

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने अनूपपुर एयरपोर्ट बनाने और उसे हवाई सेवा से जोड़े जाने के लिये केन्द्रीय उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा है। श्री सिंह ने लिखा कि शहडोल संभाग की ह्रदय स्थली अनूपपुर धार्मिक एवं पर्यटन महत्व का स्थान है, जो पवित्र नदी माँ नर्मदा के साथ सोनभद्र और पुहिला जैसी पौराणिक नदियों का उदगम स्थल भी है।

खाद्य मंत्री श्री सिंह ने बताया कि अनूपपुर में विमान-सेवा प्रारंभ होने से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। साथ ही स्थानीय परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा। औद्योगिक विकास की दृष्टि से भी यह एक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी कदम साबित होगा। मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश का सीमा स्थल होने से वन सम्पदा के अलावा ओरिएंटल पेपर मिल, कोयले की खदानें और मध्यप्रदेश थर्मल पॉवर जंक्शन कम्पनी भी यहाँ संचालित है। अनूपपुर को एयरपोर्ट बनाने का लाभ उमरिया के बाँधवगढ़ नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों को मिलेगा एवं पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से भी यह उपयोगी सिद्ध होगा।

खाद्य मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्राकृतिक पुरा सम्पदा से भरपूर इस क्षेत्र में देश के फिल्म निर्माता भी फिल्म निर्माण की दृष्टि से इसे उपयुक्त समझते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा लगी होने से वहाँ आने वाले पर्यटक नेशनल पार्क के लिये हवाई सेवा का उपयोग कर सकेंगे। एयर-कनेक्टिविटी हो जाने से अमरकंटक को प्रदेश के अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थल उज्जैन, पचमढ़ी, ग्वालियर, छतरपुर से जोड़ा जा सकेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.