खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

Updated on 22-07-2025 02:20 PM

राजनांदगांव। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी त्यौहारों में बहुतायत में उपयोग की जाने वाली खोवा, कुंदा, पनीर सहित अन्य खाद्य सामग्री के गुणवत्ता निर्धारण के निर्देश दिए गए है। आदेश के परिपालन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गैराज सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में दबिश देकर अन्य जिलों एवं राज्यों से आने वाले पनीर, कुंदा, खोवा, मिठाई सहित अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच हेतु निरीक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर के प्रतिष्ठित फर्मों से भी खोवा, कुंदा, पनीर सहित अन्य खाद्य सामग्री के नमूने गुणवत्ता जांच के लिए जप्त की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा रौनक इंटरप्राइजेस से स्पॉन्ज, कढ़ी, दही और बर्फी का विधिक नमूना जप्त किया गया। इसके साथ मिलन स्वीट्स से खोवा, मोती स्वीट्स से कुंदा एवं शांता फूड्स पर्रीकला से पनीर के नमूने गुणवत्ता जांच हेतु जप्त किया गया। मिलन स्वीट्स में आवश्यक साफ-सफाई का अभाव पाए जाने पर 3 दिवस के भीतर व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए गए। मोती स्वीट्स से 50 किलो कुंदा जप्त कर संचालक की अभिरक्षा में अग्रिम कार्रवाई हेतु संग्रहित किया गया। त्यौहारी सीजन को देखते हुए विशेषकर हरेली, रक्षा बंधन में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग द्वारा नागरिकोंं से पूर्ण जागरूकता के साथ खाद्य सामग्री का चयन करने की अपील की गई है। जांच के दौरान डिप्टी कलेक्टर  अमिय श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी  डोमेन्द्र धु्रव एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम से  भूषण प्रताप सिंह,  रूपेश कुमार जंघेल,  जितेन्द्र साहू एवं लक्ष्मीनारायण साहू उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.