रेस्टोरेंट में गंदगी में बन रहा था भोजन, प्याज में पड़ गए थे कीड़े, खाद्य लाइसेंस निलंबित

Updated on 20-09-2024 11:25 AM

भोपाल , शहर के जेके रोड पर स्थित एसके रेस्टोरेंट एंड ढाबा में गंदगी के बीच भोजन बनाया जा रहा था, तो वहीं सड़ी प्याज में कीड़े पड़ गए थे, जो कि रसोईघर में रखी हुई थी। यह अनियमितताएं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को निरीक्षण के दौरान मिली हैं। इसके बाद प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। 


दरअसल, खाद्य सुरक्षा विभाग को शिकायत मिली थी कि ओल्ड मिनाल जेके रोड स्थित एसके रेस्टोरेंट एंड ढाबा में गंदगी के बीच भोजन बनाया जाता है। शिकायत मिलते ही बुधवार रात को खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद लौववंशी टीम सहित रेस्टोरेंट पहुंचे और निरीक्षण किया।


इस दौरान रसोईघर में अत्याधिक गंदगी पसरी हुई थी, जहां भोजन बनाया जा रहा था। वहीं सड़ी हुई प्याज में कीड़े तक पड़ गए थे और मक्खियां भिनभिना रही थीं, फिर भी उसे बाहर नहीं किया गया था। किचन में गंदगी के साथ चूहों का मल भी पड़ा था।

इस संबंध में कारोबारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। जिससे लोक स्वास्थ्य हित में प्रतिष्ठान का खाद्य पंजीयन निलंबित कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम की धारा 31 के तहत यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान रेस्टोरेंट एंड ढाबा में खाद्य कारोबार करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 August 2026
भोपाल। प्रदेश में छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को दिए जाने वाले टेक होम राशन के लिए अब पहले कम…
 20 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए राज्य के चार आईएएस (IAS) अधिकारियों को नई पदस्थापना दी है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से बुधवार…
 20 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब में बुधवार शाम युवक का शव उतराता मिला तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। तमाशबीनों ने सड़क किनारे अपने वाहन खड़े कर दिए…
 20 August 2026
भोपाल। शराबबंदी वाले राज्य गुजरात के भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से मुरैना के एक युवक समेत 9 लोगों की मौत हो गई है। घटना में 41 लोग बीमार…
 20 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने 10 साल के अंतराल के बाद प्रदेश की कृषि उपज मंडियों की नई ग्रेडिंग जारी कर दी है। वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की…
 20 August 2026
भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात के बाद नाबालिग…
 20 August 2026
भोपाल। छोला विश्रामघाट जाने वाला महज दो किलोमीटर का रास्ता बुधवार को दो घंटे के जाम में फंस गया। किसी परिचित की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे भोपाल सांसद…
 20 August 2026
भोपाल । पिपलानी क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं मुस्लिम युवक ने…
 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
Advt.