जनआहार या स्टाल से नहीं बेस क‍िचन से सीधे पहुंचेगा खाना... श‍िकायतों के वंदेभारत ट्रेन के यात्रियों के लिए नई व्‍यवस्‍था

Updated on 25-07-2024 12:36 PM
जबलपुर। ट्रेनों में यात्रियों के खाने की गुणवत्ता-मात्रा को लेकर बढ़ती शिकायतों के बाद रेलवे ने खाने की व्यवस्था में बड़े बदलाव कर दिए हैं। रेलवे अब यात्रियों को जनआहार केंद्र या स्टाल से खाना पहुंचाने की बजाए सीधे बैस कीचन में तैयार गर्म और गुणवत्तापूर्ण खाना पहुंचाएगा।इसके लिए रेलवे स्टेशनों के आसपास बेस कि‍चन बनाए जा रहे हैं। जबलपुर रेल मंडल में पहले चरण में जबलपुर, कटनी, सागर, रीवा में छह बेस कि‍चन बनकर तैयार किए गए हैं। इन कि‍चन में तैयार होने वाले खाने की गुणवत्ता और मात्रा पर सीधे आईआरसीटीसी और जबलपुर रेल मंडल का कमर्शियल विभाग नजर रखेगा।

दरअसल अभी तक ट्रेनों में यात्रियों को खाना, रेलवे स्टेशन पर बने जनआहार केंद्र या फूड स्टाॅल से पहुंचाया जाता था, लेकिन इस खाने की गुणवत्ता को लेकर रेलवे बोर्ड तक शिकायत पहुंच रही हैं। इसे देखते हुए आईआरसीटीसी ने ट्रेनों में खाना पहुंचाने के लिए रेलवे स्टेशन के आसपास बेस किचन बनाने का निर्णय लिया और निजी कंपनियों को इसके संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।

क्या है बेस कि‍चन

थ्री स्तर होटल के कि‍चन की तरह ही यह कि‍चन होता है, जहां पर खाना बनाने से लेकर उसे रखने की सुरक्षित जगह होती है। इसके अलावा यहां पर कैमरे लगे होते हैं, जिस पर न सिर्फ बेस कि‍चन का संचालन करने वाली कंपनी बल्कि आईआरसीटीसी और कमर्शियल विभाग, दोनों निगरानी रखते हैं। इन कि‍चन में तैयार होने वाला खाना सिर्फ ट्रेनाें के यात्रियों के लिए होता है। खासतौर पर इस कि‍चन में खाना बनाने के लिए आधुनिक मशीन और बर्तन होते हैं, जो खाने की गुणवत्ता को लंबे समय पर बरकरार रखते हैं।

यह है योजना-

रेलवे के आईआरसीटीसी द्वारा जबलपुर, सागर, कटनी, रीवा के अलावा नरसिंहपुर, पिपरिया, दमोह, ब्यौहारी समेत मंडला के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशन के दो से तीन किमी के दायरे में इन बेस कि‍चन को बनाया जाएगा। पहले चरण में जबलपुर, सागर, कटनी, रीवा में बेस कि‍चन बनाए गए हैं। इनकी निरीक्षण से लेकर यहां पर खाना की गुणवत्ता पर जबलपुर आइआरसीटीसी के प्रभारी और कमर्शियल विभाग के सीनियर डीसीएम नजर रखेंगे। इन कीचन में तैयार होने वाला खाना पैक होकर सीधे प्लेटफार्म से ट्रेनों में चढ़ेगा और यात्रियों तक पहुंचेगा।

वंदेभारत ट्रेन पर ज्यादा जोर

बेस कि‍चन में तैयार खाना यात्रियों तक पहुंचाने की सुविधा पहले चरण में वंदेभारत ट्रेन के यात्रियों को मिलेगी। इस वजह से जबलपुर रेल मंडल में वंदेभारत ट्रेन के रूट में आने वाले जबलपुर, कटनी, रीवा में बेस कि‍चनन बनाए गए हैं। अभी नरसिंहपुर, पिपरिया और इटारसी में भी यह बेस कि‍चन बनेंगे। हालांकि यात्रियों का कहना है कि बेस किचन निजी कंपनियों को दिए गए हैं। इस वजह से खाने की गुणवत्ता कब तक शुद्ध रहेगी यह कहना मुश्किल है। आइआरसीटीसी को इस पर सख्त निगरानी रखना होगा।

वंदेभारत ट्रेन के ठेकेदार पर 25 हजार का जुर्माना

रविवार को वंदेभारत ट्रेन से जबलपुर से भोपाल जा रहे यात्रियों को दिए गए पैक फूड में फफूंद निकली। ट्रेन के यात्रियों ने इसकी शिकायत वेंडर से की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद यात्रियों ने इंटरनेट मीडिया पर शिकायत की, जिसके बाद हरकत में आए रेलवे ने तत्काल कार्रवाई की।

आईआरसीटी ने ठेकेदार पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है। जानकारी के मुताबिक रीवा से जबलपुर होकर रानीकमलापति के बीच चलने वाली वंदेभारत लगा खाना की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं। इस ट्रेन में खाना सप्लाई करने वाली कंपनी बदलने के बाद भी यह शिकायतें कम होने की बजाए बढ़ गई हैं। यात्रियों को लगातार सड़ा, बदबू मारता हुआ खाना सप्लाई किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.