फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री 6 जून को संन्यास लेंगे : इस दिन कुवैत से मुकाबला, 2005 में भारत के लिए किया था डेब्यू

Updated on 16-05-2024 12:25 PM

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। टीम के स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी ​​​​​​छेत्री ने इसकी जानकारी 16 मई को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर के दी। उन्होंने बताया कि वह अपना आखिरी मुकाबला 6 जून को कुवैत के खिलाफ खेलेंगे।

छेत्री ने वीडियो शेयर किया
छेत्री ने वीडियो में कहा, 'मैंने अपने माता-पिता और पत्नी को सबसे पहले इस फैसले के बारे में बताया। मेरे पिता खुश थे, लेकिन मेरी मां और पत्नी रोने लगी।'

2005 में भारत के लिए किया था डेब्यू
सुनील छेत्री ने भारत के लिए साल 2005 में सीनियर टीम में डेब्यू किया था। बाईचुंग भूटिया के बाद उन्होंने टीम की कमान संभाली। उन्होंने भारत के लिए 150 मैचों में 94 गोल किए हैं।

छेत्री सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले तीसरे एक्टिव खिलाड़ी
भारतीय नेशनल टीम के लिए छेत्री के नाम 94 गोल हैं। वो क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले एक्टिव खिलाड़ी हैं।

छेत्री को खेल रत्न, पद्म श्री और अर्जुन पुरस्कार मिला
छेत्री को साल 2021 में खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया। इससे पहले उन्हें 2019 में पद्म श्री और 2011 में अर्जुन पुरस्कार मिला था। इसके अलावा छेत्री ने अपने शानदार करियर में छह बार AIFF प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता।

सुनील छेत्री का जन्म सिकंदराबाद में हुआ
सुनील छेत्री का जन्म 3 अगस्त, 1984 को सिकंदराबाद में हुआ था। उनके पिता केबी छेत्री आर्मी मैन थे, जबकि मां सुशीला ने नेपाल की नेशनल फुटबॉल टीम के लिए खेला था।

छेत्री की वीडियो पर कोहली ने भी किया कमेंट
सुनील छेत्री की पोस्ट पर भारत के स्टार बैटर विराट कोहली ने कमेंट किया। उन्होंने लिखा, ‘मेरे भाई, हमें तुम पर गर्व है।’ छेत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

BCCI ने दी प्रतिक्रिया
सुनील छेत्री के संन्यास के फैसले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ट्वीट किया है। बोर्ड ने लिखा, आपका करियर असाधारण से कम नहीं रहा है और आप भारतीय फुटबॉल और भारतीय खेलों के लिए एक अभूतपूर्व प्रतीक रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.