IPL में फुटबॉल जैसा प्लेयर सब्स्टीट्यूशन:12वां खिलाड़ी उतार सकेंगे, 14वें ओवर तक बदलाव की इजाजत

Updated on 04-12-2022 05:58 PM

अब फुटबॉल की तरह क्रिकेट में भी प्लेयर सब्स्टीट्यूशन देखने को मिल सकता है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) IPL के 16वें सीजन से टैक्टिकल सब्स्टीट्यूशन का कॉनसेप्ट लागू करने की तैयारी में है। बोर्ड ने इसके लिए सभी फ्रेंचाइजी को मैसेज नोट भेजा है। यह नियम लागू होने के बाद एक मैच में एक टीम की ओर से 12 खिलाड़ी खेलते हुए दिखलाई दे सकते हैं। हालांकि, एक पारी में ज्यादा से ज्यादा 10 विकेट ही गिर सकते हैं।

BCCI के मैसेज नोट में बताया गया कि 2023 के सीजन से सब्स्टीट्यूशन रूल लागू होगा। नए नियम को जल्द ही विस्तार से एक्सप्लेन किया जाएगा। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टैक्टिकल सब्स्टीट्यूशन का नियम वैसा ही होगा जैसा घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनाया गया था।

कैसा होगा सब्स्टीट्यूशन रूल?
टॉस के समय मैच खेल रहीं दोनों टीमों को प्लेइंग इलेवन के साथ 4-4 सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स के नाम भी देने होंगे। इनमें से एक-एक प्लेयर को दोनों टीमें मैच के दौरान प्लेइंग इलेवन में शामिल किसी खिलाड़ी से रिप्लेस कर सकेंगी। हालांकि, सब्स्टीट्यूशन का फैसला पूरी तरह से टीमों पर रहेगा। वे चाहें तो पहली बॉल से लेकर आखिरी बॉल तक 11 प्लेयर्स के साथ ही खेल सकती हैं।

रिप्लेस होने के बाद नया खिलाड़ी ही पूरा मैच खेलेगा। मैच के दौरान एक बार बेंच पर भेजे जाने के बाद रिप्लेस किया जा चुका खिलाड़ी वापस मैदान में नहीं आ सकेगा।

SMAT में था इम्पैक्ट प्लेयर रूल
भारत का घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली (SMAT) इसी साल अक्टूबर-नवंबर के दौरान खेला गया। इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इम्पैक्ट प्लेयर रूल शामिल किया था। इसके तहत टॉस के समय टीमें 4-4 सब्स्टीट्यूशन प्लेयर्स का नाम दे रही थीं। जिन्हें मैच के दौरान रिप्लेस किया जा रहा था।

किस ओवर तक कर सकते हैं बदलाव?
नए IPL के रूल को अभी तक डिटेल में एक्सप्लेन नहीं किया, लेकिन अगर यह रूल SMAT के इम्पैक्ट प्लेयर रूल की तरह ही हुआ तो दोनों ही पारियों में 14वें ओवर तक टीमें प्लेयर्स को सब्स्टीट्यूट कर सकेंगी। यानी कि आखिर के 6 ओवरों में टीमें प्लेयर्स को सब्स्टीट्यूट नहीं कर सकेंगी।

कितनी बैटिंग मिलेगी?

टैक्टिकल सब्स्टीट्यूशन रूल के तहत किसी भी खिलाड़ी को रिप्लेस किया जा सकता है। भले ही वह बैटिंग कर आउट हो गया हो या अपने कोटे के ओवर डाल चुका हो। यानी जो खिलाड़ी सब्स्टीट्यूट होकर मैदान पर आएगा वह पूरी बैटिंग कर सकता है और अपने कोटे के पूरे चार ओवर भी डाल सकता है। हालांकि, एक पारी में ज्यादा से ज्यादा 10 विकेट ही हो सकेंगे। यानी किसी आउट हो चुके बल्लेबाज की जगह कोई सब्स्टीट्यूट आता है तो उसके लिए बाकी बचे खिलाड़ियों में से किसी को बैटिंग छोड़नी होगी।

अगर कोई खिलाड़ी मैच के दौरान खराब या धीमे स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर रहा है तो उसे बैटिंग के दौरान भी रिप्लेस किया जा सकेगा। ये बिल्कुल टेस्ट में कन्कशन रूल की तरह है। जिसमें खिलाड़ी अगर चोटिल होकर बाहर चला गया तो उसकी जगह नया खिलाड़ी आता है। वहीं, टीम का कोई विकेट भी नहीं जाता।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.