बिजली गिरने से फुटबॉलर की मौत : इंडोनेशिया में लाइव मैच के दौरान हुआ हादसा

Updated on 12-02-2024 04:49 PM

इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी के ऊपर आसमानी बिजली गिरने से अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना शनिवार की बताई जा रही है। जिसका वीडियो अब सामने आया है।

इंडोनेशिया के वेस्ट जावा के सिलिवांगी स्टेडियम में बीते शनिवार को खराब मौसम के बीच एफसी बैनडुंग और एफबीआई शुबैंग के बीच फ्रेंडली मैच खेला जा रहा था। इसी दौरान मैदान के एक हिस्से में खड़े एक खिलाड़ी पर अचानक तेज रोशनी के साथ आसमानी बिजली गिरी। इस दौरान आग भी निकली। जिस खिलाड़ी पर बिजली गिरी, वो फौरन जमीन पर गिर गया, जबकि धमाके की वजह से दूर खड़ा दूसरा खिलाड़ी भी गिर गया। बाकी खिलाड़ी खुद को बचाने के लिए जमीन पर लेट गए, जबकि कुछ बाहर की तरफ भागने लगे।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
कुछ देर बाद घायल खिलाड़ी के पास के अन्य खिलाड़ी पहुंचे। उस समय खिलाड़ी की सांसें चल रही थीं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिछले 12 महीने में बिजली गिरने की दूसरी घटना
पिछले 12 महीनों में ये दूसरा मौका है, जब किसी इंडोनेशियाई फुटबॉलर पर बिजली गिरी है। 2023 में सोराटिन अंडर-13 कप के दौरान ईस्ट जावा के बोजोनगोरो में एक फुटबॉलर पर बिजली गिर गई। कार्डियक अरेस्ट से पीड़ित खिलाड़ी को फौरन अस्पताल ले जाया गया था। 20 मिनट की मशक्कत के बाद डॉक्टर उसे होश में लाने में सफल हो गए थे। मैदान पर मौजूद 6 अन्य खिलाड़ी भी बिजली गिरने की चपेट में आ गए थे और उन्हें बाद में अस्पताल में समय बिताना पड़ा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.