शीतयुद्ध के बाद पहली बार रूसी फाइटर जेट की टक्‍कर से गिरा अमेरिकी ड्रोन, बाइडन की सेना आगबबूला

Updated on 15-03-2023 08:53 PM
मास्‍को: यूक्रेन युद्ध में पहली बार सुपर पावर अमेरिका और रूस सीधे तौर पर आमने-सामने आ गए हैं। काला सागर में रूस के सुखोई 27 फाइटर जेट और एक अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन में टक्‍कर हो गई। इस घटना में अमेरिकी ड्रोन तबाह हो गया। अमेरिका ने इसके लिए रूसी फाइटर पायलट को जिम्‍मेदार ठहराया है। वहीं इस घटना से भड़की अमेरिका सेना ने रूस को खुली चेतावनी दी है और कहा है कि यह युद्ध को भड़का सकता है। अमेरिकी सेना ने यह भी कहा कि रूस की ओर से पिछले दिनों में कई 'आक्रामक' और 'खतरनाक' कार्रवाई की गई है।
    अमेरिकी सेना के यूरोपीय कमांड ने कहा कि टक्‍कर की यह घटना सुबह 7 बजे के आसपास हुई। इस दौरान रूस के दो सुखोई-27 फाइटर जेट ने अपने ईंधन को अमेरिकी ड्रोन के ऊपर गिरा दिया। इसके बाद रूसी विमान बहुत खतरनाक तरीके से अमेरिकी ड्रोन के सामने से निकल गए जो बहुत गैरपेशेवराना था। शीतयुद्ध जब चरम पर था, उसके बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब अमेरिकी एयरक्राफ्ट को रूसी विमान ने मार गिराया है। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही अमेरिका लगातार अपने ड्रोन को काला सागर के ऊपर भेज रहा है।

    'रूसी फाइटर जेट ने किया था ड्रोन का पीछा'


    अमेरिका ने चेतावनी दी है कि इन ड्रोन से रूस के साथ तनाव चरम पर पहुंच सकता है। अमेरिकी सेना ने अपने बयान में कहा, 'यह घटना रूसी पायलटों की ओर से अमेरिका और सहयोगी देशों के विमानों के साथ अंतरराष्‍ट्रीय क्षेत्र में अपनाए जा रहे एक खतरनाक पैटर्न के आधार पर ही हुई है। रूसी पायलटों की ओर से उठाए गए इन आक्रामक कदमों से गलतफहमी हो सकती है और गैरइरादतन तनाव भड़क सकता है।' अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता नेड प्राइस ने कहा कि यह रूस की ओर से अंतरराष्‍ट्रीय कानून का खुला उल्‍लंघन है।
    अमेरिकी वायुसेना के जनरल जेम्‍स हैकर ने कहा कि MQ-9 एयरक्राफ्ट अंतरराष्‍ट्रीय हवाई क्षेत्र में सामान्‍य अभियान चला रहा था और इसी दौरान रूसी विमानों ने उसका पीछा किया और उसे टक्‍कर मार दी। इससे अमेरिकी ड्रोन क्रैश हो गया और पूरी तरह से नष्‍ट हो गया। वस्‍तुत: रूसी पायलटों ने जिस तरह से असुरक्षित और गैरपेशेवराना कदम उठाया, उससे खुद उनके दोनों ही विमानों के क्रैश होने का खतरा था।' अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने कहा है कि रूसी फाइटर जेट ने करीब 30 से 40 मिनट तक MQ-9 ड्रोन का पीछा किया था। इस घटना के डरावने वीडियो में नजर आ रहा है कि रूसी विमान बार-बार ड्रोन के आसपास उड़ रहे हैं। इसके बाद उन्‍होंने ड्रोन के ऊपर तेल गिरा दिया ताकि उसके कैमरे और सेंसर खराब हो जाएं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 September 2026
    न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
     23 September 2026
    न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
     23 September 2026
    न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
     23 September 2026
    न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
     23 September 2026
    इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
     23 September 2026
    वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
     23 September 2026
    संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
     23 September 2026
    मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
     22 September 2026
    नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
    Advt.