74 साल में पहली बार... सेविला ने बार्सिलोना को ऐसा पटका कि टूट गया बड़ा रिकॉर्ड, ला लीगा में रचा गया इतिहास

Updated on 06-10-2025 12:51 PM
रविवार को ला लीगा के एक रोमांचक मुकाबले में सेविला ने बार्सिलोना को 4-1 से करारी शिकस्त दी। इस मैच में पूर्व बार्सिलोना और आर्सेलन के खिलाड़ी एलेक्सिस सांचेज ने सेविला के लिए गोल किया। वहीं बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी रॉबर्ट लेवासडोवस्की एक महत्वपूर्ण पेनल्टी चूक गए। यह जीत सेविला के लिए अक्टूबर 2015 के बाद स्पेनिस चैंपियन बार्सिलोना पर पहली जीत थी। बार्सिलोना के लिए यह सीजन की पहली हार थी जिससे वे अब ला लीगा तालिका में दूसरे स्थान पर आ गए हैं और अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड से दो अंक पीछे हैं।

सेविला ने हासिल की जीत

सेविला इस जीत के साथ अस्थायी रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गया है। सांचेज ने शुरुआती पेनल्टी से गोल कर सेविला को बढ़त दिलाई। इसहाक रोमेरो ने भी एक गोल किया। बार्सिलोना के लिए मार्कस रैशफोर्ड ने एक गोल कर वापसी की उम्मीद जगाई लेकिन लेवासडोवस्की की पेनल्टी मिस ने टीम को बराबरी पर आने का मौका गंवा दिया। अंत में जोस कार्मोना और अकोर एडम्स के देर से किए गए गोलों ने सेविला की व्यापक जीत सुनिश्चित की।

74 साल में पहली बार चार गोल

यह हार बार्सिलोना के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक रही। सेविला ने 74 साल में पहली बार बार्सिलोना के खिलाफ चार गोल किए और मैच जीता। यह 1951 में 0-4 की जीत के बाद बार्सिलोना पर उनकी सबसे बड़ी जीत थी। वहीं, बार्सिलोना के लिए यह 2015 में सेल्टा विगो से 4-1 की हार के बाद सबसे खराब हार थी। इस हार के बाद बार्सिलोना अब ला लीगा में दूसरे स्थान पर है।
शनिवार को रियल मैड्रिड की विलारियल पर जीत के बाद बार्सिलोना अब उनसे दो अंक पीछे हो गया है। सेविला ने इस जीत के साथ तालिका में ऊपर चढ़कर अस्थायी रूप से चौथा स्थान हासिल कर लिया है। मैच की शुरुआत में ही सेविला ने अपनी पकड़ बना ली। रोनाल्ड अरुजो ने रोमेरो पर एक तगड़ी चुनौती दी जिसके परिणामस्वरूप सेविला को पेनल्टी मिली। एलेक्सिस सांचेज ने इस पेनल्टी को गोल में बदलकर स्जेसनी को गलत दिशा में भेज दिया और अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
जापान के नागोया स्थित आइची प्रेफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में जब भारत का तिरंगा फहराया गया, तो पोडियम पर खड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी की आंखों में खुशी के साथ-साथ बीते…
 24 September 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है। खासकर जब बात कप्तान और कोच की हो, तो लोगों की नजरें इस…
 24 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स 2026 में जापान की टीम को अपने पहले मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 48 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही जापान के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: जब जापान के नागोया में मेंस डबल स्कल्स रोइंग का फाइनल मुकाबला खत्म हुआ और भारत का तिरंगा आसमान में लहराया, तो 2,000 मीटर के वाटर कोर्स पर…
 24 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल में कहा कि कई बार खिलाड़ियों को लंबे…
 24 September 2026
नई दिल्ली: 27 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली भारत बनाम वेस्टइंडीज व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम का जमावड़ा तिरुवनंतपुरम में शुरू हो चुका है। 27 साल के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से हो रही है। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा इस सीरीज में कई…
 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
Advt.