IPL में पहली बार क्यू कॉलर पहन कर उतरा बैटर:यह गैजेट सिर पर लगने वाली चोट से बचाता है, रग्बी-फुटबॉल में इस्तेमाल हो रहा

Updated on 17-05-2024 02:31 PM

IPL में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स की ओर से टॉम कोहलर-कैडमोर ने डेब्यू किया। वे डेब्यू मैच में अपने खेल से प्रभावित करने में तो ज्यादा सफल नहीं रहे, लेकिन उनकी गर्दन पर लगे गैजेट ने स्टेडियम में बैठे फैंस से लेकर टीवी पर दर्शकों तक सबको आकर्षित किया।

दरअसल, टॉम ने क्यू कॉलर नाम का डिवाइस पहन रखा था। क्यू कॉलर खिलाड़ियों को सिर पर लगने वाली चोट से बचाता है और उसके असर को कम करता है। आइए जानते हैं कि क्यू कॉलर क्या होता है? वो सब कुछ, जो आपके लिए जानना जरूरी है...

क्यू कॉलर डिवाइस क्या है। कैसे काम करती है?
यह गर्दन में पहनने वाली डिवाइस है। यह गर्दन में एक निश्चित नस को दबाती है। इससे सिर में खून का फ्लो बढ़ता है और वो खून सिर में ही बना रहता है। इसमें खून एक प्रकार की एक्स्ट्रा प्रोटेक्टिव लेयर का काम करता है, जिससे सिर पर लगने वाली चोट का असर कम होता है।

क्यू कॉलर का आइडिया कैसे आया?
अमेरिका के डॉ. डेविड स्मिथ (इंटरनल मेडिसिन) को कठफोड़वा (वुडपेकर) को देखकर क्यू कॉलर का आइडिया आया। वुडपेकर जब अपनी चोंच से पेड़ के तने में छेद करता है, तब उसकी गर्दन प्राकृतिक रूप से सिकुड़ जाती है। इससे पूरे खून का फ्लो गर्दन में रुक जाता है। इससे वुडपेकर की चोंच पर लग रहा झटका सिर पर नहीं पहुंचता। इसे देखकर ही डॉक्टर स्मिथ ने क्यू कॉलर को डिजाइन किया।

क्यू कॉलर खेल के अन्य हेलमेट से कैसे अलग है?
किसी अन्य खेल के परंपरागत हेलमेट सिर को चोट से बचाने पर काम करते हैं। वहीं, क्यू कॉलर डिवाइस सिर पर लगने वाली चोट के असर को कम करने पर केंद्रित होता है।

डॉक्टर्स का क्यू कॉलर को लेकर क्या कहना है?
मनोचिकित्सा की प्रो. मार्था शेनटन और फिजियोलॉजी के प्रो. जेम्स स्मोलिगा का मानना है कि क्यू कॉलर की रिसर्च पूरी तरह से दावों पर खरी नहीं उतरती। जेम्स मानते हैं कि क्यू कॉलर के अप्रमाणित दावों की वजह से खिलाड़ी सिर को बचाने की जगह ज्यादा रिस्क लेकर खेलेंगे, जिससे कन्कशन (सिर की इंजरी) के खतरे बढ़ सकते हैं। डॉक्टर्स के विरोध के बावजूद अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने डिवाइस को मेडिकल डिवाइस के रूप में मान्यता दी है।

किन खेलों में क्यू कॉलर का इस्तेमाल हो रहा है?
दुनियाभर में रग्बी, अमेरिकन फुटबॉल (NFL), वहां के कॉलेज स्पोर्ट्स और यूरोपियन फुटबॉल में क्यू कॉलर का इस्तेमाल बहुत हो रहा है। क्यू कॉलर को बनाने वाली कंपनी का दावा है कि इससे न्यूरॉन्स और एक्सॉन को पहुंचने वाला खतरा 83% कम हो जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.