बालोद में ’प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी’ के सफल आयोजन में जिला प्रशासन के विशेष सहयोग के लिए कलेक्टर, एसपी, सीईओ जिला पंचायत सहित अधिकारी हुए सम्मानित

Updated on 23-01-2026 12:04 PM

बालोद।  जिले के ग्राम दुधली में आयोजित ’प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी’ के ऐतिहासिक और सफल समापन के बाद आज भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा एक विशेष आभार एवं सम्मान समारोह का आयोजन संयुकत जिला कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। नेशनल जंबूरी के सफल क्रियान्वयन में विशेष रूप से सहयोग करने वाले जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त  इंदरजीत सिंह खालसा, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य  यशवंत जैन और जिला मुख्य आयुक्त  राकेश यादव उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इस नेशनल स्तर के इस आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न करना जिला प्रशासन के सक्रिय सहयोग के बिना संभव नहीं था। ग्राम दुधली में देश भर से आए रोवर-रेंजर्स के लिए की गई व्यवस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

  इस दौरान अतिथियों ने जंबूरी की सफलता के स्तंभ रहे प्रशासनिक नेतृत्व को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक  योगेश पटेल, सीईओ जिला पंचायत  सुनील चंद्रवंशी, अपर क्लेक्टर  चंद्रकांत कौशिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। जंबूरी के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षा विभाग, पीएचई, नगरीय निकाय, वन विभाग, जनसंपर्क विभाग आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जंबूरी का सफल आयोजन टीम वर्क का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह के आयोजनों से जिले के युवाओं में अनुशासन, सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना सुदृढ़ होगी। कार्यक्रम का संचालन  के एल गजेन्द्र ने किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.