दो बीघा जमीन के लिए... पिता के शव के दो टुकड़े कर अलग-अलग अंतिम संस्कार करने को तैयार थे बेटे

Updated on 22-09-2024 11:16 AM

शिवपुरी। कहावत है जर, जोरू और जमीन के लिए इंसान कुछ भी कर सकता है। यह बात ग्राम पंचायत सिरसौद में सही होती दिखी। यहां गुरुवार को 80 वर्षीय अचुआ जाटव की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद बड़े बेटे रामचरण जाटव को पता चला कि उनके हिस्से की चार बीघा जमीन छोटे भाई रामसेवक जाटव ने छलपूर्वक अपने नाम करवा ली है।


इसी के चलते विवाद बढ़ा और रामचरण कहने लगा जब तक उसे दो बीघा जमीन नहीं मिलेगी व पिता के शव का अंतिम संस्कार नहीं होने देगा। छोटा बेटा जमीन देने को राजी नहीं था। 24 घंटे तक पिता का शव घर में रखा रहा और दोनों भाई हाथों में कुल्हाड़ी थामकर झगड़ा करते रहे।


पिता के शव को दो हिस्से में काटने को तैयार हो गए थे


शुक्रवार की दोपहर तक मामला नहीं सुलझा तो गांव के उपसरपंच नारायण जाटव ने समाज की पंचायत बुलाई और दोनों भाइयों का समाज से बहिष्कार करने का निर्णय लिया। समाज के दबाव के बावजूद दोनों के बीच टकराव इस कदर था कि वे बोले कि पिता को दो हिस्सों में काट दो, दोनों भाई आधे-आधे शव का अंतिम संस्कार करेंगे।


समाज के लोगों ने बमुश्किल समझा कर अंतिम संस्कार करवाया गया। मामले में सरपंच अतर सिंह लोधी का कहना है कि भाइयों में विवाद के चलते सालों से जमीन बंजर पड़ी है, एक बीघा जमीन पर भी खेती नहीं होती। अगर प्रशासन ने हस्तक्षेप कर विवाद नहीं सुलझवाया तो बड़ी घटना हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 August 2026
भोपाल। प्रदेश में छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को दिए जाने वाले टेक होम राशन के लिए अब पहले कम…
 20 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए राज्य के चार आईएएस (IAS) अधिकारियों को नई पदस्थापना दी है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से बुधवार…
 20 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब में बुधवार शाम युवक का शव उतराता मिला तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। तमाशबीनों ने सड़क किनारे अपने वाहन खड़े कर दिए…
 20 August 2026
भोपाल। शराबबंदी वाले राज्य गुजरात के भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से मुरैना के एक युवक समेत 9 लोगों की मौत हो गई है। घटना में 41 लोग बीमार…
 20 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने 10 साल के अंतराल के बाद प्रदेश की कृषि उपज मंडियों की नई ग्रेडिंग जारी कर दी है। वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की…
 20 August 2026
भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात के बाद नाबालिग…
 20 August 2026
भोपाल। छोला विश्रामघाट जाने वाला महज दो किलोमीटर का रास्ता बुधवार को दो घंटे के जाम में फंस गया। किसी परिचित की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे भोपाल सांसद…
 20 August 2026
भोपाल । पिपलानी क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं मुस्लिम युवक ने…
 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
Advt.