UP में किन नौकरियों के लिए मचा है बवाल? 16.5 लाख को दो परीक्षाओं का इंतजार

Updated on 15-11-2024 02:52 PM

उत्तर प्रदेश में इन दिनों उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की नौकरियों के लिए बवाल मचा हुआ है. यूपीपीएससी की दो परीक्षाओं पर लाखों युवाओं का भविष्य टिका हुआ है. तकरीबन 16.5 लाख से अधिक युवा उत्‍तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की दो सरकारी परीक्षाओं का इंतजार कर रहे हैं. आइए जानते हैं ये दो परीक्षाएं कौन सी हैं और इन परीक्षाओं को पास करने वालों को कौन-कौन सी नौकरियां मिलेंगी.


UP PCS परीक्षा के लिए 5.74 लाख आवेदन


यूपीपीएससी की पीसीएस परीक्षा के लिए 5 लाख 74 हजार 534 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं, जबकि यूपीपीएससी की ओर से महज 220 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं. इन पदों के लिए एक जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुआ था, जो 2 फरवरी तक चला था. पहले यह परीक्षा 17 मार्च को होनी थी. फिर जून में कराए जाने की बात हुई. उसके बाद 27 अक्टूबर की तारीख घोषित की गई, जिसे भी स्थगित कर दिया गया. इसके बाद 7 और 8 दिसंबर को परीक्षा की डेट घोषित हुई, लेकिन इसी बीच वन शिफ्ट वन डे एग्जाम की मांग को लेकर हुए आंदोलन के कारण इसे भी स्थगित कर दिया गया.


पांच लाख से अधिक अभ्यर्थी अभी भी अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं. अब सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में आवेदन करने वाले ये उम्मीदवार अगर इस परीक्षा में पास हो जाते हैं तो उन्हें किन पदों पर नौकरियां मिलेंगी? आइए जानते हैं कि यूपीपीएससी की पीसीएस परीक्षा के माध्यम से किन-किन पदों पर नौकरियां मिलती हैं.


यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा से मिलने वाली नौकरियां


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) पीसीएस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश सरकार के कई विभागों में भर्तियां करता है, हालांकि इस बार जो वैकेंसी निकली है. उसमें सिर्फ 220 पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं, लेकिन यूपीपीएससी की पीसीएस परीक्षा के माध्‍यम से ये पद भरे जाते हैं.

डिप्टी कलेक्टर (ADM)
उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM)
ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO)
वाणिज्यिक कर अधिकारी
डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP)
ट्रेजरी ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर (ट्रेजरी)
असिस्टेंट कमिश्नर कॉमर्शियल टैक्स
असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (ARTO)
जिला कमांडेंट होमगार्ड्स
गन्ना इंस्पेक्टर
उप-रजिस्ट्रार
सहायक श्रम आयुक्त
सहायक नियंत्रक विधिक माप
जेल अधीक्षक
सहायक नगर आयुक्त
सांख्यिकी अधिकारी
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
नायब तहसीलदार
अपर जिला विकास अधिकारी समाज कल्याण
सहायक जिला रोजगार अधिकारी
जिला पंचायती राज अधिकारी
जिला आपूर्ति अधिकारी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
खाद्य सुरक्षा अधिकारी
बाल विकास परियोजना अधिकारी
आबकारी निरीक्षक
सहायक रजिस्ट्रार सहकारिता
अक्सर अलग-अलग पदों के लिए यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा (UP PCS Exam) के माध्यम से भर्तियां की जाती हैं.


RO/ARO के लिए 10.76 लाख आवेदन


यूपीपीएससी (UPPSC) की आरओ (RO) और एआरओ परीक्षा (ARO Exam) के लिए 10 लाख 76 हजार अभ्यर्थियों के आवेदन आए हैं. यूपीपीएससी की ओर से हर साल प्रदेश सरकार के विभिन्‍न विभागों में समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्तियां निकाली जाती हैं. इस साल भी इन नौकरियों के लिए लिखित परीक्षा दिसंबर माह में होनी थी, लेकिन इसको लेकर भी विवाद की स्‍थिति बन गई है.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.