धर्मशाला में ठहरे यात्री के पास से बरामद हुई लाखों की विदेशी मुद्रा...

Updated on 06-03-2024 05:58 PM

रायपुर। रायपुर पुलिस ने धर्मशाला में रुके एक व्यक्ति के पास से लाखों की विदेशी मुद्रा जब्त की है। आरोपी गुजरात का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से लगभग 7 लाख रुपए मूल्य की विदेशी करेंसी बरामद हुई है। आयकर विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई है। मामला गंज थाना का है।
 
दरअसल 5 मार्च को थाना गंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित एक धर्मशाला में एक व्यक्ति रूका है, जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है तथा अपने पास विदेशी करेंसी मुद्रा रखा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा धर्मशाला में जाकर व्यक्ति से पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम फिरोज लखानी निवासी सूरत गुजरात का होना बताया। पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में अलग - अलग देशों की विदेशी करेंसी मुद्रा रखा होना पाया गया। विदेशी करेंसी मुद्रा रखने एवं परिवहन करने के संबंध में फिरोज लखानी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा फिरोज लखानी के पास रखें अलग - अलग देशों की विदेशी करेंसी मुद्रा भारतीय मुद्रा में 7,06,720/- रूपये को धारा 102 जा.फौ. के तहत थाना गंज में जप्त किया गया है तथा आयकर विभाग को सूचना दी गई है।  

फिरोज लखानी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 134/23 धारा 420, 34 थाना उरला में अपराध क्रमांक 52/22 धारा 409 भादवि. तथा न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 209/23 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है। फिरोज लखानी के विरूद्ध थाना उरला के प्रकरण में न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है, जिसमें फिरोज लखानी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

व्यक्ति का नाम

फिरोज लखानी पिता उस्मान लखानी उम्र 44 साल निवासी मकान नंबर 304 शालीमार पार्क सोसायटी थाना सचिन जिला सूरत (गुजरात)।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.