रिलायंस के शेयरों पर टूटे विदेशी निवेशक, मुकेश अंबानी के इस ट्रंप कार्ड ने किया कमाल

Updated on 31-07-2023 02:06 PM

नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों की विदेशी निवेशकों ने लगातार छह तिमाहियों तक बिकवाली की। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। पिछले तिमाही में विदेशी निवेशकों ने अपनी स्ट्रैटजी बदली है। जून तिमाही में उन्होंने रिलायंस में अपनी होल्डिंग बढ़ाई है। छह तिमाहियों ने पहली बार ऐसा हुआ है। जून तिमाही में कंपनी में उनका स्टेक बढ़कर 22.55 परसेंट हो गया है जो पिछली तिमाही में 22.49 फीसदी रह गया था। यह 26 हफ्ते का न्यूनतम स्तर था। जून तिमाही में रिलायंस के शेयरों में नौ फीसदी से अधिक तेजी आई और इसने मार्च तिमाही में हुए नुकसान की भरपाई कर ली।

अगर साल की पहली तिमाही में रिलायंस के शेयरों का प्रदर्शन देखें तो इसने निवेशकों को फ्लैट रिटर्न दिया है। लेकिन जुलाई में इसमें नौ फीसदी तेजी आई और 20 जुलाई को यह अपने ऑल टाइम हाई लेवल 2,630.95 रुपये पर पहुंच गया। इसकी वजह यह रही कि रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) का ट्रंप कार्ड खेला। जुलाई में रिलायंस ने अपने फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनस का डीमर्जर की घोषणा की। इसके लिए 20 जुलाई रेकॉर्ड डेट रखी गई थी। डीमर्जर प्लान के तहत रिलायंस के शेयरहोल्डर्स को प्रत्येक शेयर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का एक शेयर दिया गया।


अंबानी का ट्रंप कार्ड

जियो फाइनेंशियल के स्टॉक की कीमत अनुमानों से बेहतर रही। इसने रिलायंस के शेयर के लिए बूस्टर का काम किया। अब शेयर बाजार को जियो फाइनेंशियल के स्टॉक की लिस्टिंग का इंतजार है। माना जा रहा है कि रिलायंस की एजीएम में मुकेश अंबानी इसकी घोषणा की जा सकती है। कंपनी ने अभी एजीएम की तारीख घोषित नहीं की है लेकिन यह अगस्त में होती है। विदेशी निवेशकों ने जहां रिलायंस में वापसी की है वहीं म्यूचुअल फंड्स लगातार कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं। जून तिमाही में उनकी हिस्सेदारी 6.45 परसेंट के रेकॉर्ड हाई पर पहुंच गई। म्यूचुअल फंड्स ने लगातार सातवीं तिमाही में कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। सितंबर, 2021 में उनकी हिस्सेदारी 4.61 फीसदी थी।
 
रिलायंस ने दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक के साथ हाथ मिलाने की घोषणा की है। इससे भी निवेशकों की रिलायंस में दिलचस्पी बढ़ी है। पिछले हफ्ते यह खबर भी आई थी कि कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी रिलायंस रिटेल में एक परसेंट हिस्सेदारी ले सकती है। अगर ऐसा होता है तो रिलायंस रिटेल में तीन साल में यह पहली स्टेक सेल डील होगी। जानकारों का कहना है कि नियर टर्म में एजीएम रिलायंस के शेयरों के लिए मेक या ब्रेक मोमेंट हो सकती है। सोमवार को दोपहर 12 बजे कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.34% की तेजी के साथ 2536.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.