विदेशी निवेशक बचेंगे इस कंपनी के शेयर, खबर सुन स्टॉक बेचने की लगी होड़, 25 रुपये तक टूटा भाव

Updated on 01-11-2022 07:16 PM
एक्सिस बैंक के शेयर मंगलवार के इंट्रा-डे ट्रेड में एनएसई पर 2.75 प्रतिशत  यानी  25 रुपये तक फिसलकर 880.65 रुपये पर आ गए। बैंक के शेयरों में यह गिरावट एक खबर के बाद आई है। दरअसल, बैंकर जेपी मॉर्गन द्वारा जारी एक टर्म शीट के अनुसार, बैन कैपिटल (Bain Capital) मंगलवार को ब्लॉक डील के जरिए एक्सिस बैंक में 410 मिलियन डाॅलर  (3,400 करोड़ रुपये) की 1.24% हिस्सेदारी बेच सकती है। फ्लोर प्राइस 888 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जो सोमवार के बंद भाव 906 रुपये पर 2% से कम है।

एक्सिस बैंक में 4.24% हिस्सेदारी 
बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक, 30 सितंबर, 2022 तक बैन कैपिटल के पास अपने तीन फंडों - बीसी एशिया इन्वेस्टमेंट्स VII,  BC एशिया इन्वेस्टमेंट्स III और इंटीग्रल इन्वेस्टमेंट्स साउथ एशिया IV के जरिए  एक्सिस बैंक  में 4.24% हिस्सेदारी है। बता दें कि नवंबर 2017 में बोस्टन-बेस्ड बैन ने एक कंसोर्टियम का नेतृत्व किया था, जिसने एक्सिस बैंक के पूंजी आधार को बढ़ाने में मदद करने के लिए प्राइवेट लेंडर  में 1.8 बिलियन डॉलर (11,626 करोड़ रुपये) का निवेश किया था। 

शेयरों का हाल
पिछले एक महीने में एक्सिस बैंक ने एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स में 6 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में 21 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया है। स्टॉक ने 27 अक्टूबर, 2022 को 920 रुपये के हाई स्तर पर पहुंच गया था। इस साल YTD में यह शेयर 26.53% तक चढ़ गया है। पिछले एक महीने में एक्सिस बैंक के शेयर 21.91% तक चढ़ गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.