बढ़ती तेल कीमतों पर विदेश मंत्री ने जताई चिंता

Updated on 28-09-2022 06:45 PM

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ मंगलवार को एक मीटिंग की। जिसमें उन्होंने तेल की बढ़ती कीमतों पर अपनी बात रखी। जयशंकर ने ब्लिंकन को बताया कि हम प्रति व्यक्ति 2,000 डॉलर की अर्थव्यवस्था हैं। हमें तेल की कीमतों को लेकर चिंतित हैं। ये कीमतें हमारी कमर तोड़ रही हैं।

मीटिंग के बाद मीडिया से जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों ने प्राइस कैप पर संक्षिप्त चर्चा की। वहीं ब्लिंकन ने कहा कि विकासशील देशों के लिए तेल का मुद्दा गहरी चिंता का विषय है। हम पार्टनर्स के साथ काम कर रहे हैं ताकि ऑइल रेवेन्यू से यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा न मिले।

F-16 पर किया बाइडेन का बचाव
एंटोनी ब्लिंकन ने पाकिस्तान को F-16 विमानों के बेड़े के लिए 450 मिलियन डॉलर के सस्टेन पैकेज के साथ जो बिडेन का भी बचाव किया। ब्लिंकन बोले कि आतंकवादी खतरों से निपटने की इस्लामाबाद की क्षमता बढ़ाने के लिए एयरक्राफ्ट की मेंटेनेन्स को सुनिश्चित करना हमारा फर्ज है। जयशंकर ने अमेरिका और पाकिस्तान रिलेशन्स पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इस्लामाबाद के वॉशिंगटन के साथ संबंध अमेरिका के हित में नहीं हैं।

जल्द हल होगा वीजा बैकलॉग
अमेरिका अगले कुछ महीनों में भारतीयों के लिए वीजा बैकलॉग हल करेगा, यह बात एंटोनी ब्लिंकन ने एस जयशंकर से मीटिंग के बाद कही। विदेश मंत्री ने भारतीयों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में रहने और काम करने के लिए वीजा प्राप्त करने के मुद्दों को उठाया था। गौरतलब है कि यूएस में विजिटर वीजा हासिल करने की चाहत रखने वाले भारतीयों के लिए वेटिंग पीरियड 800 दिन हो गया है।

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका और पाकिस्तान रिलेशन्स पर सवाल उठाए हैं। वॉशिंगटन में आयोजित इंडियन-अमेरिकन कम्युनिटी के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद के वॉशिंगटन के साथ संबंध अमेरिका के हित में नहीं हैं। ये बयान पाकिस्तान को F-16 फाइटर जेट के रखरखाव के लिए दिए गए पैकेज के बाद सामने आया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.