विदेशी दल ने देखी लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया, बोले- महात्मा गांधी के देश में जिंदा है लोकतंत्र

Updated on 09-05-2024 01:00 PM
भोपाल : प्रदेश के दौरे पर आए फिलीपीन्स और श्रीलंका के दल ने लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया देखने के बाद भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली की सराहना की। दल ने शांतिपूर्ण मतदान कराने को बड़ी उपलब्धि बताया। कहा कि महात्मा गांधी के देश में लोगों के दिलों में लोकतंत्र जिंदा है। यह दल पांच मई को प्रदेश के दौरे पर आया था। चुनाव प्रक्रिया का अवलोकन करने के बाद दल के सदस्यों ने बुधवार को भोपाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन से भेंट की।

सदस्यों ने कहा कि भारतीय चुनाव को एक पर्व की तरह मनाते हैं। हमने ऐसा उत्सवपूर्ण चुनाव कभी नहीं देखा। हम अपने देश में भारतीय निर्वाचन व्यवस्था की सभी अच्छी व्यवस्थाओं को लागू करने की अनुशंसा करेंगे।श्रीलंका के प्रेसीडेंशियल कमीशन आफ इनक्वायरी टू मेक रिकमंडेशन्स फार इलेक्शन ला रिफार्म्स’ के कमीशन मेंबर सुंथारम अरूमैनायाहम ने कहा कि मतदान के दिन हमने देखा कि निर्वाचन में नियुक्त हर व्यक्ति बखूबी अपना काम कर रहा था। मतदान केंद्रों में शानदार व्यवस्थाएं थीं।


फिलीपीन्स के ’कमीशन आन इलेक्शंस’ की डायरेक्टर सेलिया बी. रोमेरो ने कहा कि हमने मतदान सामग्री वितरण से लेकर मतदान पूरी होने तक की सभी प्रक्रियाओं को करीब से देखा। यह एक चकित कर देने वाला अनुभव था। यहां मतदाता को अपनी पसंद के अभ्यर्थी की पहचान करने और उसे चुनने का बेहद सरल और सहज माध्यम उपलब्ध कराया जाता है। यह एक अनुकरणीय व्यवस्था है। इसी तरह से सभी सदस्यों ने अपना अनुभव साझा किया। अनुपम राजन ने सभी का शाल-श्रीफल से सम्मान किया और स्मृति चिह्न भी भेंट किए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.