केंद्रीय कृषि मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का वन मंत्री ने किया अवलोकन

Updated on 17-11-2025 12:29 PM

रायपुर । वन मंत्री  केदार कश्यप और जिले के प्रभारी मंत्री  टंकराम वर्मा ने कल शाम केंद्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान के आगामी 19 नवम्बर को निर्धारित धमतरी प्रवास के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वन मंत्री  कश्यप और मंत्री  वर्मा ने आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थल डॉ. शोभाराम देवांगन हायर सेकेंडरी स्कूल का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने मंच निर्माण, स्टॉलों की व्यवस्था, पार्किंग स्थल, आगमन मार्ग, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का बारिकी से अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मंत्रीद्वय ने हेलीपेड स्थल की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने अब तक हुई तैयारियों और सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। वन मंत्री  कश्यप ने निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम को सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने मंच, प्रवेश मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल व्यवस्था और स्टॉलों की सुव्यवस्थित स्थापना पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि सभी व्यवस्थाओं में समयबद्धता, स्वच्छता और आगंतुकों की सुविधा को सर्वोपरि रखा जाए। इस अवसर पर महापौर  रामू रोहरा, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, पुलिस अधीक्षक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.