जोंटी रोड्स और रविंद्र जडेजा को भूल जाइए, ऐसी फील्डिंग नहीं देखी होगी, पलक झपकते लपका कैच

Updated on 04-08-2023 03:20 PM
लीड्स: इंग्लैंड में द हंड्रेड (The Hundred) लीग की शुरुआत हो चुकी है। एक ही समय पर महिला और पुरुष दोनों ही लीग के मुकाबले चल रहे हैं। द हंड्रेड अपनी तरह का एक टूर्नामेंट है। इसमें ओवर नहीं बल्कि गेंदों के हिसाब से मुकाबला होता है। 100-100 गेंदों का मुकाबला खेला जाता है। गुरुवार को महिला द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स और और बर्मिंघम फिनिक्स की टक्कर हुई। सुपरचार्जर्स के लिए खेलने वालीं ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वेयरहैम (Georgia Wareham) ने अद्भुत कैच लिया।

तूफानी शॉट को आसानी से लपका

बर्मिंघम फिनिक्स के लिए खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया की ही एरिन बर्न्स ने वेयरहैम की गेंद पर ताकतवर शॉट खेला। गेंद सीधे सामने की तरफ गई थी। शॉट इतना तेज था कि जॉर्जिया वेयरहैम को पास दोनों हाथ ले जाने का समय भी नहीं था। उन्होंने एक हाथ बढ़ाया और गेंद को लपक लिया। शॉट इतना तेज था कि अंपायर ने तेजी से उसकी लाइन से हटे लेकिन गेंदबाज ने पहले ही गेंद को लपक लिया। कैच लेने के बाद वेयरहैम के रिएक्शन से ऐसा लग रहा था कि उन्हें भी भरोसा नहीं हो रहा कि कैसे यह कैच ले लिया। उन्होंने आश्चर्य में अपने मुंह पर हाथ रख लिया।

सुपरचार्जर्स ने जीता मुकाबला

नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने इस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया। बर्मिंघम ने 100 गेंदों पर सिर्फ 110 न बनाए। एलिक डेविडसन रिचर्ड्स ने 20 गेंदों पर 20 रन देकर 3 विकेट लिए। वेयरहैम ने 20 गेंदों पर 24 रन देकर एक विकेट लिया। जवाब में सुपरचार्जर्स ने मुकाबले को 22 गेंद रहते जीत लिया। फोएबे लिचफील्ड ने 42 रनों की पारी खेली। भारतीय महिला टीम की प्रमुख बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने 4 चौकों की मदद से 16 रनों की पारी खेली।

8 टीमों की इस महिला हंड्रेड की शुरुआत एक अगस्त को हुई है। 27 को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस दौरान कुल 34 मुकाबले खेल जाएंगे। महिला द हंड्रेड को अभी तक दोनों सीजन में ओवल इनविंसिबल्स ने ही जीता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.