पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी फिलहाल भूल जाइए! जानिए कहां पहुंच गया है कच्चा तेल

Updated on 20-01-2023 07:19 PM
नई दिल्ली: हाल में कच्चा तेल (Crude) 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया था और इससे उम्मीद जगी थी कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol-diesel price) में कमी देखने को मिल सकती है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर चढ़ने लगी है। चीन ने कोरोना से जुड़ी पाबंदियों में ढील दी है और अमेरिका में फेड रिजर्व के ब्याज दरों पर नरमी दिखाने के संकेत से कच्चे तेल में फिर उबाल आ रहा है। पिछले हफ्ते इसमें आठ फीसदी तेजी आई थी और इस हफ्ते भी यह तेजी की तरफ बढ़ रहा है। गुरुवार को कच्चे तेल की कीमत में करीब एक फीसदी तेजी आई जबकि शुक्रवार को भी शुरुआती कारोबार में इसमें तेजी देखने को मिल रही है। चीन दुनिया में सबसे ज्यादा कच्चा तेल इंपोर्ट करता है और वहां एक बार फिर से मांग बढ़ने लगी है।
इस बीच भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में शुक्रवार को भी यथावत बनी रही। देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आखिरी बार पिछले साल अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव किया था। फिर मई में केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल का भाव 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये डीजल 94.24 रुपये तथा कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर मिल रहा है। हाल में खबर आई थी कि पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों को पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर का फायदा हो रहा है लेकिन डीजल पर छह रुपये प्रति लीटर का घाटा हो रहा है। सरकार का कहना है कि अभी इन कंपनियों के नुकसान की भरपाई नहीं हुई है। यानी फिलहाल पेट्रोल-डीजल पर राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नामपेट्रोल रुपये/लीटरडीजल रुपये/लीटर
नई दिल्ली96.7289.62
मुंबई106.3194.27
कोलकाता106.0392.76
चेन्नई102.6394.24
नोएडा96.7989.96
लखनऊ96.5789.76
जयपुर108.4893.72
पटना107.2494.04
भोपाल108.6593.90
चंडीगढ़96.2084.26
रांची99.8494.65
भोपाल108.6593.90
गांधीनगर96.6392.38
बेंगलुरु101.9487.89
गुरुग्राम97.1890.05

(स्रोत- IOC SMS)

क्रूड की कीमत
पिछले साल मार्च में एक समय कच्चे तेल की कीमत 139 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद ऐसा हुआ था। हाल में यह 75 डॉलर पर आ गया था लेकिन फिर इसकी कीमत बढ़ने लगी है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड (Brendt Crude) और यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट क्रूड (WTI) की कीमत में करीब एक फीसदी तेजी आई। शुक्रवार को भी शुरुआती कारोबार में इसमें तेजी देखी जा रही है। ब्रेंट फ्यूचर्स 41 सेंट की तेजी के साथ 86.57 डॉलर प्रति बैरल पर था। इसी तरह डब्ल्यूटीआई भी 49 सेंट की तेजी के साथ 80.82 डॉलर पर आ गया। यह एक दिसंबर के बाद इनका उच्चतम स्तर है। डॉलर के कमजोर होने से भी कच्चे तेल को फायदा मिल रहा है।
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलने की व्यवस्था है। यदि इसमें बदलाव होता है तो सुबह 6 बजे दाम अपने आप अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का आज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.