बेसहारा बच्चों की पहचान करने साथी समिति का गठन

Updated on 25-05-2025 01:49 PM

बेमेतरा।  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित "साथी" अभियान के तहत पहचान और गरिमा, आधार पंजीकरण और निराश्रित बच्चों का कानूनी सशक्तिकरण के संबंध में साथी समिति का गठन किया गया।  बृजेन्द्र कुमार शास्त्री प्रधान जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में व श्रीमती निधि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की द्वारा साथी समिति के क्रियान्वयन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि नालसा द्वारा देशभर में बेसहारा बच्चों की पहचान करना और उन्हें आधार नामांकन, कानूनी सहायता प्रदान करना और कल्याणकारी योजना से जोड़ना है ताकि कोई भी बच्चा कानूनी हक एवं न्याय से वंचित न रहे। इस सबंध में नालसा साथी अभियान के अंतर्गत यदि कोई बेसहारा बच्चा सड़कों पर या देख-भाल गृहों में रहने वाले ऐसे बच्चें जिनके पास आधार नहीं है, सरकारी लाभ, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और विभिन्न बाल कल्याण कानूनों के तहत सुरक्षा प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण आवश्यकता बतायी है। साथी अभियान का लक्ष्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में एक मिशन-मोड के दृष्टिकोण में सर्वेक्षण, आधार पंजीकरण और कानूनी सहायता के माध्यम से इस अंतर को पाटना है। साथी समिति में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की अध्यक्षता में नामित सदस्य महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, यूआईडीएआई के प्रतिनिधि ई-प्रबंधक, किशोर इकाई से पुलिस अधिकारी, बाल देखभाल संस्थान के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व पैनल अधिवक्ता और अधिकार मित्र उपस्थित रहे। उक्त कार्यशाला में साथी समिति के सदस्यगणों को उनके कार्यों व साथी अभियान के सफलतापूर्वक कियान्वयन हेतु दिशा निर्देश दिये गये है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.