वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन जिला बेमेतरा महिला ईकाई का गठन
Updated on
30-07-2023 03:22 PM
रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की जिला बेमेतरा महिला ईकाई के गठन के लिए शुक्रवार को बेमेतरा के एक निजी होटल में बैठक आयोजित हुई। बैठक में अरविन्द ओझा प्रदेश अध्यक्ष, नमिता शर्मा महिला अध्यक्ष, गुणानिधि मिश्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपस्थित थे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के उद्देश्यों एवं कार्यक्रमों के विषय में बताया और बेमेतरा में जुड़े सभी सदस्यों का स्वागत किया। महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने सभी सदस्यों को सामाजिक कार्य हेतु आगे आकर महिला ईकाई गठन हेतु बधाइयां व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी महिलाएं बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं जो अपने निजी दायित्वों के साथ साथ समाजसेवा के लिए आगे आ रही हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा ने संगठन के अंतरराष्ट्रीय से लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यों पर प्रकाश डाला एवं एकजुट होकर संगठन में सहभागिता की अपील की। इस बैठक में महिला महासचिव सुमन मिश्रा, जिला बिलासपुर रेखेन्द्र तिवारी सहित सभी सदस्यों ने अपने परिचय के साथ अपने विचार रखे।
जिला बेमेतरा महिला ईकाई में शारदा तिवारी - जिला अध्यक्ष, उमा तिवारी - शहर अध्यक्ष, रानी दुबे - उपाध्यक्ष, कनकलता मिश्रा - सचिव, मंजू तिवारी - सांस्कृतिक सचिव तथा वीणा शर्मा - कार्यकारिणी सदस्य को मनोनीत कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। आने वाले समय में बेमेतरा के सामान्य सदस्यों को जोड़कर संगठन का और विस्तार किया जाएगा। मनोनित नवीन कार्यकारिणी ने पदाधिकारियों का शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन के सभी आयोजनों में सहभागिता प्रदान कर सामाजिक हित में कार्य करने सहमति प्रदान की।
इस बैठक में प्रमुख रूप से करुणा तिवारी, अन्नू दुबे, संतोषी तिवारी, विजेता दुबे, कीर्ति तिवारी, शशि किरण शर्मा, कमलेश तिवारी, नीलिमा तिवारी आदि उपस्थित रहे। बैठक कार्यक्रम का मंच संचालन कनकलता मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन रानी दुबे ने किया।
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…