पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पूर्व चीफ जस्टिस की गोली मारकर हत्या

Updated on 15-10-2022 05:18 PM

पाकिस्तान में बलूचिस्तान के हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। खारान के पुलिस अधीक्षक आसिफ हलीम ने बताया कि हमलावरों ने मस्जिद के बाहर मुहम्मद नूर मस्कानजई पर गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पूर्व मुख्य न्यायाधीश को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदूस बिजेंजो ने जज की हत्या पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि जस्टिस की सर्विस को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि शांति के दुश्मनों के कायरतापूर्ण हमले राष्ट्र को डरा नहीं सकते हैं। मस्कानजई ने अपने ऐतिहासिक फैसले में रीबा-आधारित बैंकिंग सिस्टम को शरीयत के खिलाफ बताया था।

'पाकिस्तान का हर नागरिक बेहद दुखी'
क्वेटा बार एसोसिएशन (QBA) के अध्यक्ष अजमल खान कक्कड़ ने भी जस्टिस की हत्या की निंदा की। उन्होंने कहा कि पूर्व जज के निधन से पाकिस्तान का हर नागरिक बेहद दुखी है। उन्होंने कहा, 'हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। हम लोग मांग करते हैं कि हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले।'

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठे
गौरतलब है कि बलूचिस्तान में हाल के दिनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को एक वाहन के पास रिमोट से किए गए बम विस्फोट में 3 व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। यह घटना मस्तुंग जिले के काबू इलाके में उस समय हुई जब एक स्थानीय नेता के वाहन के पास बम विस्फोट हुआ। नष्ट वाहनों में से एक वाहन में एक व्यक्ति का शव ले जाया जा रहा था, जिसकी उसी इलाके में मौत हो गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.