वाईएसआर कांग्रेस से सियासत में एंट्री लेंगे पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू? जगन से मुलाकात के बाद तेज हुईं अटकलें

Updated on 17-06-2023 06:51 PM
विजयवाड़ा: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) अब राजनीत‍ि में अपनी क‍िस्‍मत आजमाएंगे। रायडू आंध्र प्रदेश के कृष्णा या गुंटूर जिले की किसी एक सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। दरअसल रायडू ने काफी पहले ही राजनीतिक पिच पर बल्लेबाजी करने के अपने इरादे साफ कर दिए थे। अंबाती रायडू जल्‍द ही आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी में शामिल हो सकते हैं।

अंबाती रायडू गुंटूर ज‍िले से आते हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते दो बार आंध्र प्रदेश के सीएम और वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात की थी। हालांकि जगन कथित तौर पर रायडू को अगले चुनावों में मैदान में उतारने के इच्छुक हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने यह तय नहीं किया है कि विधानसभा या लोकसभा चुनाव में उन्हें मैदान में उतारा जाए या नहीं।

व‍िधानसभा-लोकसभा दोनों में आजमा सकते क‍िस्‍मत
रायडू ने कहा कि वह जगन के फैसले का पालन करेंगे। सीएम जगन मोहन रेड्डी राजनीति में प्रवेश करने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं। वह एक क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय सभी क्षेत्रों में विकास की अगुआई कर रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ राजनेताओं ने सुझाव दिया है कि अगर रायडू विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वे पोन्नूर या गुंटूर पश्चिम क्षेत्रों में से किसी एक को चुनें। उन्हें लगता है कि मछलीपट्टनम लोकसभा क्षेत्र उनका सबसे अच्छा विकल्प है।

मछलीपट्टनम पर रायडू मजबूत दावेदार
दरअसल वाईएसआरसीपी के पास मछलीपट्टनम से मौजूदा सांसद वी बालासौरी और पोन्नूर से विधायक केवी रोसैया हैं। हालांकि, गुंटूर पश्चिम के विधायक मदाली गिरिधर ने टीडीपी के उम्मीदवार के रूप में पिछला चुनाव जीता था, लेकिन बाद में उन्होंने वाईएसआरसीपी में पाला बदल लिया। कयास लगाए जा रहे हैं कि बालासौरी की जगह किसी नए उम्मीदवार को उतारा जा सकता है। इसके अलावा कहा जाता है कि बालासौरी 2024 में विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। वह कथित तौर पर पोन्नूर से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। ऐसे में रायडू मछलीपट्टनम से विकल्प हो सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.