पूर्व जर्मन चांसलर मर्केल का दावा-पुतिन ने मुझपर कुत्ता छोड़ा:रूसी राष्ट्रपति की सफाई- मैंने जानबूझकर नहीं डराया, माफी चाहता हूं

Updated on 30-11-2024 02:20 PM

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्कल से दोबारा माफी मांगी है। पुतिन ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने चांसलर मर्केल को कुत्ते से डराने की कोशिश की थी। रूसी राष्ट्रपति ने कहा है कि उन्होंने ये जानबूझकर नहीं किया था।

दरअसल, ये घटना 2007 की है। जब एंजेला मर्केल और पुतिन की मुलाकात हो रही थी। इस मीटिंग के दौरान वहां पर पुतिन का पालतू लैब्राडोर कुत्ता ‘कोनी’ आ गया था। इससे मर्केल काफी डर गई थीं। तब ये मामला काफी चर्चा में रहा था।

17 साल बाद अब यह घटना फिर से चर्चा में इसलिए है क्योंकि एंजेला मर्केल ने अपने संस्मरण 'फ्रीडम' में किया है। यह किताब 26 नवंबर को रिलीज हुई है। मर्केल ने इसमें अपने 16 साल के कार्यकाल के दौरान राजनीतिक और निजी जिंदगी से जुड़ी घटनाओं का जिक्र किया है। 273 पेज की यह किताब 30 से ज्यादा देशों में बिक रही है।

मर्केल बोलीं- पुतिन से मिलने से पहले उन्हें मैसेज भिजवाया था एंजेला मर्केल ने अपने संस्मरण में लिखा है-

QuoteImage

मुझे पता था कि पुतिन कभी-कभार विदेशी मेहमानों के साथ मीटिंग में अपने पालतू कुत्ते को भी ले आते हैं। साल 2006 में मॉस्को में उनसे मुलाकात से पहले मैंने अपने एक सहयोगी के जरिए पुतिन की टीम को संदेश भिजवाया और कहा कि मेरी मीटिंग के दौरान कुत्ते को वहां न लाएं। क्योंकि मुझे कुत्तों से डर लगता है।

QuoteImage

चांसलर मर्केल ने लिखा है कि तब पुतिन ने मेरी बात मानी थी और अपने पालतू कुत्ते के बिना मुझसे मिलने आए थे। तब उन्होंने मुझे एक बड़ा सा खिलौने वाला कुत्ता गिफ्ट किया था और कहा था कि यह काटता नहीं है।

एंजेला मर्केल ने किताब में आगे लिखा है-

QuoteImage

एक साल बाद रूस के सोची में मेरी और पुतिन की फिर से मुलाकात हुई। मैं उनसे बातचीत कर ही रही थी कि एक बड़ा सा कुत्ता कमरे में आ गया। मैंने उसे अनदेखा करने की कोशिश की लेकिन वह मेरे बिल्कुल नजदीक आ गया। इससे असहज हो गई। सामने कैमरे थे और फोटोग्राफर तस्वीरें खींच रहे थे।

QuoteImage

मर्केल ने आगे लिखा है कि पुतिन का चेहरा बता रहा था कि उन्हें ये देखकर अच्छा लग रहा है। शायद वह देखना चाहते थे कि मैं मुश्किलों में कैसे बर्ताव करती हूं। वह अपनी ताकत का छोटा सा प्रदर्शन कर रहे थे। मैंने खुद को शांत रखने की कोशिश की और फोटोग्राफर्स पर ध्यान देने की कोशिश की और सोचा कि यह समय भी बीत जाएगा।

17 साल बाद पुतिन ने दोबारा माफी मांगी 

पुतिन से पत्रकारों ने इस मामले को लेकर सवाल पूछा। इस पर पुतिन ने कहा- सच कहूं तो मुझे नहीं पता था कि वे कुत्ते से डरती हैं। हालांकि, फिर भी मैंने मर्केल से माफी मांग ली थी। अगर मुझे पता होता तो मैं ऐसा कभी नहीं करता।

पुतिन ने आगे कहा- "मैं एंजेला मर्केल से दोबारा माफी मांगता हूं। मैं बिल्कुल ऐसा नहीं चाहता था। अब अगर वे मुझसे मिलने आएंगी तो फिर से ऐसा नहीं होगा।"

मर्केल ने अपनी किताब में पुतिन से मुलाकात का एक और किस्सा लिखा है। उन्होंने कहा कि वह 2006 पुतिन के साथ साइबेरिया गई थी वहां कुछ लोग लकड़ी के घरों में रह रहे थे। पुतिन ने उन घरों की तरफ इशारा करते हुए उन्हें कहा कि वहां गरीब लोग रहे हैं जिन्हें आसानी से बहकाया जा सकता है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में ऐसे ही लोग रहते थे। उन्हें 2004 में सरकार के खिलाफ भड़काने के लिए अमेरिका ने इस्तेमाल किया था। हालांकि पुतिन ने ये भी कहा कि वे रूस में कभी ऐसा नहीं होने देंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.