राजधानी में धोखाधड़ी और प्रापर्टी विवाद में पूर्व जज पहुंची जेल

Updated on 09-08-2023 03:27 PM

रायपुर । राजधानी में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा का एक बड़ा मामला सामने आया हैं। ज़मीन को लेकर पारिवारिक विवाद वाले इस मामले में पूर्व जज अंजू गुप्ता और उसके भाई के खिलाफ उनके ही भाई ने धारा 420 समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है,इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया है। मामला राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक़ गुप्ता परिवार के मध्य राजकुमार कालेज के सामने जीई रोड पर स्थित एक जमीन को लेकर लम्बे समय से विवाद जारी हैं। थाने में एफआईआर अनिल गुप्ता की ओर से दर्ज कराई गई है, जो की रिश्ते में पूर्व जज अंजू गुप्ता का ही सगा भाई है। अनिल गुप्ता ने अपनी ही बहन और भाई आनंद गुप्ता पर ये आरोप लगाए है कि दोनो ने मिलकर घर की प्रापर्टी के कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और दोनो ने अपने मृतक भाई की प्रापर्टी में गलत तरीके से एफिडेविट दिया और ये कहा कि उनके कोई और भाई-बहन नहीं है। जबकि परिवार में वे कुल 5 भाई और 5 बहन है। इसकी जानकारी भाई अनिल को लगी तो इस मामले पर विवाद बढ़ा और उन्होंने सरस्वती नगर थाने में एफआईआर दर्ज़ करा दी। इसके बाद ही पुलिस ने आगे की कार्यवाई की हैं।

प्रार्थी अनिल गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व जज अंजू गुप्ता और उसके भाई आनंद गुप्ता के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 और 120-बी के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक़ ये एफआईआर 2 अगस्त को दर्ज हुई है, लेकिन ये बात मीडिया से पूरी तरह छिपा ली गई थी। इसके चलते अब तक राजधानी के इस फर्ज़ीवाड़े की ख़बर मीडिया की सुर्खियां नहीं बन पाई थी।

पुलिस के जानकार सूत्रों के मुताबिक उनके परिवार के प्रापर्टी का लंबा विवाद है। सूत्रों का तो यह भी दावा है कि इनके खिलाफ आरंग थाने में भी प्रापर्टी के विवाद को लेकर एफआईआर दर्ज है। उसकी भी पड़ताल पुलिस कर रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.