पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने फिर दिया विवादित बयान, कही ये बात...

Updated on 09-06-2023 08:43 PM
मनेंद्रगढ़ । छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने भरतपुर-सोनहत से कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो को लेकर कहा है कि सिर्फ 4 महीने बचे हैं। फिर से आपका विधायक आरटीआई लगाएगा, भैयालाल के लिए दारू ढोएगा। मैं जानता हूं इसको, ये गुलाब सिंह जब विधायक थे, तब उसके घर में रहता था। खाना बनाता था।

राजवाड़े मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आयोजित आक्रोश सभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया है। मंच पर बयान देते हुए हंसते हुए भी नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि ये गुलाब सिंह के यहां भी दारू ढोकर लाता था। हचक के पिलाता था। इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर और भी भाजपा के नेता मौजूद थे।

जानें राजवाड़े के बारे में
भैयालाल राजवाड़े बीजेपी सरकार में श्रम मंत्री थे। 2018 के चुनाव में बीजेपी ने उन्हें बैकुंठपुर से टिकट दिया था। मगर कांग्रेस की अंबिका सिंहदेव से चुनाव हार गए थे। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब राजवाड़े विवादों में रहे हों, इसके पहले भी उनके बयानों को लेकर विवाद हो चुका है।

सालभर पहले राजवाड़े ने एक होटल संचालक को खुलेआम धमकी दे डाली थी। राजवाड़े ने कहा कि साले तुम बिहार से आए हो, तुम क्या बताओगे। ज्यादा मत करो तुम्हारा दुकान यहां से हटवा दूंगा। तुमको भी हटवा दूंगा। इस दौरान पूर्व मंत्री दुकानदार को गंदी-गंदी गाली देते रहे। पास में पुलिसवाले भी खड़े होकर सब सुन रहे थे। मामला कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र का था। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया था।

पूर्व मंत्री राजवाड़े ने अंबिका सिंहदेव को दी थी गाली
5 महीने पहले रजवाड़े ने बैकुंठपुर महिला विधायक के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। उन्होंने महिला विधायक अंबिका सिंहदेव को लेकर अपशब्द बोले और गाली का इस्तेमाल किया। मामले में काफी तूल भी पकड़ा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.