पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने समापन समारोह में युवा खिलाड़ियों मे भरा जोश

Updated on 23-11-2024 01:49 PM

बीजापुर। बीजापुर के मिनी स्टैडियम में आयोजित बस्तर ओलंपिक के ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता एंव भैरमगढ़ के ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन के बाद गुरूवार 21 नवम्बर को भव्य समापन हुआ।

बस्तर ओलंपिक के ब्लॉक स्तरीय आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन के दोनो उप मुख्यमंत्री  अरूण साव एवं  विजय शर्मा सहित खेल मंत्री  टंकराम वर्मा ने शामिल होकर बस्तर ओलंपिक आयोजन को और भी खास बना दिया। भैरमगढ़ के समापन समारोह में क्षेत्रीय विधायक  विक्रम शाह मंडावी एवं पूर्व मंत्री  महेश गागड़ा ने शामिल होकर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

वहीं बीजापुर के प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मंत्री  महेश गागड़ा ने खिलाड़ियों में नया जोश भरा जिससे खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला आतिश बाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बस्तर ओलंपिक का भव्य समापन हुआ।

पूर्व मंत्री  महेश गागड़ा ने खिलाड़ियों में जोश भरते हुए हमेशा मेहनत और लगन से सफलता हासिल करने की प्रेरणा दी और माननीय मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नए सोच और संकल्प को पूरा करने बस्तर ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन कर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अपने जीत का डंका बजाने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर  संबित मिश्रा ने व्हालीबाल के फाईनल मैच को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का मैच बताते हुए संभाग स्तर पर इसी तरह के प्रदर्शन कर जीत हासिल करने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

समापन समारोह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त  खिलाड़ियों को पुरूस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पहुंचने पर सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर  संबित मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 जितेन्द्र यादव में युवा खिलाड़ियों को मेहनत और लगन प्रयास करने की प्रेरणा दी। वहीं आईएएस, आईपीएस बनने के लिए मोटिवेशन स्पीच भी दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बी पुष्पा राव, वरिष्ठ नागरिक  श्रीनिवास मुदलियार, संजय लुक्कड़ सहित एसडीएम बीजापुर  उत्तम सिंह पंचारी, जिला खेल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर  नारायण प्रसाद गवेल, सीईओ जनपद पंचायत  गीत कुमार सिन्हा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकगण उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.