मनेंद्रगढ़ में पूर्व विधायक का SIR फॉर्म ऑनलाइन नहीं भराया:नाम रायगढ़ जिले में दर्ज

Updated on 28-11-2025 02:26 PM
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले की भरतपुर-सोनहत विधानसभा के पूर्व कांग्रेसी विधायक गुलाब कमरो ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर SIR (Special Integrated Revision) प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत की है।

पूर्व विधायक का आरोप है कि उनका SIR फॉर्म ऑनलाइन नहीं हो रहा है, और जांच करने पर पता चला कि उनका नाम रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में दर्ज हो गया है।

विधायक कमरो ने बताया कि उन्होंने अपना SIR फॉर्म शुरुआत में ही अपने गांव के BLO (बूथ लेवल अधिकारी) के पास जमा कर दिया था। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में उनका नाम रायगढ़ जिले में कैसे दर्ज हो गया और रायगढ़ के BLO को उनके तथा उनके माता-पिता के EPIC नंबर कैसे मिले।

उन्होंने इस मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष ने भी उठाया था मुद्दा

इस मुद्दे पर इंडियन नेशनल कांग्रेस ने भी सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के जगदलपुर प्रवास के दौरान, प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने एक प्रेसवार्ता में इस मामले को उठाया।

उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि जब एक पूर्व विधायक का नाम ही उनके अपने क्षेत्र की मतदाता सूची से काटा जा रहा है, तो आम नागरिक की मतदाता सूची में नाम की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

महंत बोले- 3 बार के विधायक को फॉर्म भरने में कठिनाई

चरणदास महंत ने आगे कहा कि यह केवल एक तकनीकी गलती नहीं लगती, बल्कि मतदाता सूची की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर लोगों के नाम काटे जा रहे हैं और उन्हें बार-बार निर्वाचन कार्यालयों के चक्कर लगाने पर मजबूर किया जा रहा है।

उन्होंने जोर दिया कि जब तीन बार विधायक का चुनाव लड़ चुके जनप्रतिनिधि को ही अपना नाम दर्ज कराने में कठिनाई हो रही है, तो आम मतदाता की स्थिति समझी जा सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले पति, देवर और सास ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद पट्टे…
 30 September 2026
महाराष्ट्र से झारखंड और ओडिशा जाने वाले ट्रेन यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक बदलने का काम किया जाएगा। यह काम सीनी-राजखरसावां…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में प्रोफेसर ने कॉलेज की छात्राओं से अश्लील डिमांड की है। शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान कॉलेज की छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रोफेसर जेपी…
 30 September 2026
रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में इन दिनों छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंत्रप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से युवा…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के 100 से ज्यादा अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि आयुष्मान कार्ड से फर्जी इलाज किए जाने की शिकायतें मिली थीं, जिसके…
 30 September 2026
रायपुर ।  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की भावना जनभागीदारी और सेवा के माध्यम से…
 29 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य क्षेत्र तरेगांव जंगल और दलदली क्षेत्र में सेवा, पोषण और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘सेवा संकल्प अभियान’…
 29 September 2026
बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 10वें प्रांतीय सम्मेलन में बिलासपुर के कवि एवं डेटा साइंटिस्ट डॉ. अंकुर शुक्ला ‘खावर’ को छत्तीसगढ़ी भाषा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा…
Advt.