पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने बाबर आजम पर साधा निशाना

Updated on 26-10-2022 06:23 PM

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलीम मलिक ने मौजूदा T20 विश्व कप में टीम की भारत के खिलाफ करारी हार के बाद बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। 160 रन का लक्ष्य निर्धारित करने के बाद पाकिस्तान के पास मैच को कंट्रोल करने का पूरा मौका मिला था, क्योंकि भारत के 31 रन पर 4 विकेट गिर गए थे, लेकिन विराट कोहली की 82 रनों की नाबाद पारी ने मैच को भारत के पक्ष में मोड़ दिया। इसी वजह से मलिक को लगता है कि बाबर बार-बार वही गलतियां दोहरा रहे हैं, जो वे पहले कर चुके हैं। उनका कहना है कि इस स्टार बल्लेबाज को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए।

सलीम मलिक ने 24 न्यूज से कहा, "ये प्रेसर वाला सिचुएशन और ऐसे टाइम मैं सीनियर प्लेयर का बहुत बड़ा रोल होता है। अगर कैप्टन नहीं समझ रहा तो उस वक्त ये लग रहा है कि गलत डिसिजन ले रहे हैं। ऐसे में आप जाकर बता सकते हैं कि वो गलत फैसला ले रहा है। इसलिए मैं हमेशा कहता हूं कि फास्ट बॉलर के साथ सीनियर बंदा खड़ा होना चाहिए, जो उसको बताए। इतने सालों के बाद भी अगर आपको कैप्टेंसी नहीं आती तो आपको छोड़ देनी चाहिए। अगर सेम मिस्टेक बार-बार कर रहे हैं तो बेस्ट है कि कैप्टेंसी नहीं करनी चाहिए। बहुत सारे लोगों ने कप्तानी छोड़ी है।" 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, पाकिस्तान और भारत के बीच पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में टी 20 विश्व कप के दौरान भी मुकाबला किया था, जिसे बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम ने 10 विकेट से जीता था। वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान की ये भारत के खिलाफ पहली जीत थी। एमसीजी में खेले गए मैच के लिए बाबर आजम पर इसलिए सवाल खड़े किए जा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने मोहम्मद नवाज के ओवर जल्दी खत्म नहीं किए।   



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.