श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर थिरिमाने का कार एक्सीडेंट हुआ : खिलाड़ी सुरक्षित, एक साल पहले लिया था संन्यास

Updated on 15-03-2024 12:32 PM

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर लाहिरू थिरिमाने का कार एक्सीडेंट हो गया है। वे गुरुवार को अपनी फैमली के साथ मंदिर जा रहे थे, तभी उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। 34 साल के थिरिमाने को कोलंबो से 205 किलोमीटर दूर अनुराधापुरा के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

टॉप ऑर्डर बल्लेबाज थिरिमाने लीजेंड्स क्रिकेट में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स की ओर से खेल रहे हैं। उनकी फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक बयान में कहा- 'लाहिरू थिरिमाने और उनका परिवार मंदिर जाते समय एक छोटी कार दुर्घटना का शिकार हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच के बाद हम पुष्टि कर सकते हैं कि वे सभी सुरक्षित और स्वस्थ हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।'

थिरिमाने साल 2014 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम का हिस्सा थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में 44 रनों की अहम पारी खेली थी। उन्होंने पिछले साल 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। उन्हें भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम में नहीं चुना गया था।

बड़ी गाड़ी से टकराई थिरिमानी की कार, बुरी तरह क्षतिग्रस्त
पुलिस के अनुसार- 'थिरिमाने जिस कार से यात्रा कर रहे थे उसकी दूसरी दिशा से आ रही एक बड़ी गाड़ी से टक्कर हो गई। यह दुर्घटना सुबह सात बजकर 45 मिनट पर हुई।' दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी तेज थी कि क्रिकेटर की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

श्रीलंका को एशियन गेम्स का गोल्ड जिता चुके हैं थिरिमाने
थिरिमाने श्रीलंका को 2014 के एशियन गेम्स में श्रीलंका को गोल्ड मेडल जिता चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका की तरफ से 44 टेस्ट, 127 वनडे और 26 टी-20 इंटरनेशनल खेले हैं। उन्होंने श्रीलंका की तरफ से आखिरी मैच 2022 में खेला था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.