टीम इंडिया के पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड का निधन 95 की उम्र में ली आखिरी सांस

Updated on 13-02-2024 05:04 PM

भारत के पूर्व कप्तान और टीम के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर दत्ताजीराव गायकवाड ने 95 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने 95 साल 109 दिन के उम्र में अंतिम सांस ली।

दत्ताजीराव 2016 में भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर बने थे। उनसे पहले पहले दीपक शोधन भारत के सबसे अधिक उम्र वाले टेस्ट क्रिकेटर थे। तब शोधन का 87 साल की आयु अहमदाबाद में निधन हुआ था।

भारत के लिए 11 टेस्ट खेले
दत्ताजीराव ने 1952 और 1961 के बीच भारत के लिए 11 टेस्ट खेले थे। वो 1959 में इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान भी थे।

दाएं हाथ के इस बैटर ने 1952 में लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 1961 में चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ था।

BCCI ने दत्ताजीराव के निधन पर दुख जताया
BCCI ने दत्ताजीराव के निधन पर दुख व्यक्त किय। BCCI ने ट्वीट में ल‍िखा, उन्होंने 11 टेस्ट खेले और 1959 में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान टीम का नेतृत्व किया। उनकी कप्तानी में बड़ौदा ने 1957-58 सीजन में फाइनल में सर्विसेज को हराकर रणजी ट्रॉफी भी जीती। बोर्ड गायकवाड़ के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.