यूको बैंक के पूर्व सीएमडी सुबोध कुमार गोयल गिरफ्तार, 6,210.72 करोड़ रुपये के गबन का है मामला

Updated on 19-05-2025 01:33 PM
नई दिल्ली: ईडी ने मनी लॉड्रिंग के आरोप में यूको बैंक के पूर्व सीएमडी सुबोध कुमार गोयल को गिरफ्तार किया है। उन्हें दिल्ली में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। ईडी बैंक फ्रॉड मामले में Concast Steel and Power Ltd (CSPL) और अन्य के खिलाफ जांच कर रही है। इसी मामले में गोयल को गिरफ्तार किया गया है। ईडी के कोलकाता जोनल ऑफिस ने 16 मई को पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया था। उन्हें 17 मई को कोलकाता में स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 21 मई तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया गया।

यह मामला सीएसपीएल को लोन जारी करने और 6,210.72 करोड़ रुपये के गबन से जुड़ा है। सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। ईडी ने एक बयान में कहा कि जांच में सामने आया है कि सुबोध कुमार गोयल के कार्यकाल के दौरान यूको बैंक ने सीएसपीएल को भारी लोन मंजूर किया था। बाद में कंपनी ने इसका गबन किया। इसके बदले में सुबोध कुमार गोयल को भारी रिश्वत दी गई थी। गोयल को कैश, प्रॉपर्टीज, लग्जरी गुड्स, होटल बुकिंग आदि के रूप में रिश्वत दी गई थी। यह काम कई शेल कंपनियों के जरिए की गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.