5 मार्च से भरे जाएंगे लाड़ली बहना योजना के प्रपत्र

Updated on 17-02-2023 05:20 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 05 मार्च से बहनों की सहायता के लिए लागू की जा रही लाड़ली बहना योजना के लिए प्रपत्र भरवाने का कार्य प्रारंभ होगा। आवश्यकतानुसार शिविर लगा कर भी यह कार्य किया जाएगा। समाज के निर्धन वर्ग, जिसमें छोटे किसान, श्रमिक आदि भी शामिल हैं, के लिए यह योजना जिन्दगी को आसान बनायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज सीहोर जिले के ग्राम खैरी सिलगेना और आम्बा के धार्मिक आयोजनों को वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा संबोधित कर रहे थे।

सीहोर जिले के ग्राम खैरी सिलगेना में श्री शिवशक्ति यज्ञ, महाशिवरात्रि महोत्सव 2023, शिव महापुराण कथा और ग्राम आम्बा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं नानी बाई का मायरा में निकटवर्ती ग्रामों के हजारों लोग शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में बहनों को प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि प्राप्त होगी। आगामी 5 मार्च से शासकीय अधिकारी-कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता बहनों से योजना के प्रपत्र भरवाने का कार्य प्रारंभ करेंगे। बहनों को इस योजना के लिए विधिवत चयन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद जून माह से राशि मिलना प्रारंभ हो जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह योजना सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं है, बहनों को भाई का स्नेह और एक उपहार है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुख्यमंत्री किसान निधि, पीएम किसान निधि की राशि के साथ ही बुजुर्ग महिलाओं को प्रतिमाह राशि प्राप्त होती है। इससे परिवार को आर्थिक सहारा मिलेगा। बुजुर्ग महिलाएँ भी अब 600 रूपए मासिक के स्थान पर एक हजार रूपए प्रतिमाह की हकदार होंगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रम बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को परस्पर भेंट और संवाद का अवसर प्रदान करते हैं। इससे सामाजिक समरसता भी बढ़ती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भागवत कथा, ज्ञान यज्ञ, शिवशक्ति यज्ञ और महाशिवरात्रि पर्व की सभी उपस्थित नागरिकों को बधाई दी और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की। इन कार्यक्रमों में अनेक जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.