सरकारी अफसरों जैसी मोटी पेंशन के लिए आ गया फॉर्म्युला, समझिए सबकुछ

Updated on 11-05-2023 07:26 PM
नई दिल्ली: ईपीएफओ (EPFO) में हायर पेंशन को लेकर अभी भी कई सारे गफलतें लोगों के सामने आ रही हैं। 6 करोड़ से ज्यादा पीएफ सब्सक्राइबर्स के लिए अब सरकार फॉर्म्युला ले आई है। इसके तहत अबतक के सारे सवाल-जवाब का हल बताया गया है। यानी सारा कन्फ्यूजन दूर करने के लिए सरकार ने रास्ता निकाला है। आइए समझते हैं EPFO में ज्यादा पेंशन पाने के लिए पीएफ धारी लोगों को क्या-क्या करना होगा।

  1. EPFO की देनदारी कैसे होगा कैलकुलेट
    सरकार की तरफ से जारी ताजा FAQ में इस बारे में पूरी जानकारी दी गई है। एक बार जब ईपीएएफओ सब्सक्राइबर हायर पेंशन का विकल्प चुन लेंगे तो उस कर्मचारी के नियोक्ता EPFO की तरफ से कर्मचारी के सैलरी डिटेल से संबंधित जानकारी सौपेंगे। इसकी जांच एक फील्ड ऑफिस करेगा।
  2. छूट पाने वाली संस्थाओं के लिए क्या विकल्प?
    छूट पाने वाली संस्थाओं को पूरे पीरियड के दौरान कर्मचारी का वेज डिटेल और कर्मचारी के अंशदान को रखना होगा। ये सभी जानकारी ट्रस्ट के रेकॉर्ड में भी दर्ज होना चाहिए।
  3. बकाये का कैलकुलेशन कैसे होगा?
    बकाये का कैलकुलेशन महीने के आधार पर होगा। 15 हजार की सीलिंग से ज्यादा बेसिक सैलरी जिस दिन हुई उस दिन से एरियर की गणना मूल बेसिक सैलरी के आधार पर की जाएगी। मूल बेसिक सैलरी के 8.33% का भुगतान नियोक्ता को करना होगा।
  4. बेसिक वेज 15 हजार से ऊपर तो क्या होगा?
    इसके अलावा अगर बेसिक वेज 15 हजार से अगर ज्यादा होगा तो नियोक्ता को अतिरिक्त 1.16% अंशदान 1 सितंबर 2014 से करना होगा। -8.33% और 1.16% अंशदान को पेंशन फंड में मौजूद राशि के साथ एडजस्ट की जाएगी।
  5. किस तरह का ब्याज मिलेगा?
    पीएफ में जमा कर्मचारी की राशि पर चक्रवृद्धि ब्याज मिलेगा। EPF स्कीम 1952 के तहत ये ब्याज मिलेगा। जिन ट्रस्टों को छूट मिली हुई है, अगर हायर रेट्स घोषित होते हैं तो उनपर ये फैसला लागू होगा।
  6. सब्सक्राइबर और पेंशनर को क्या करना चाहिए?
    EPFO सब्सक्राइबर को 3 महीने के अंदर राशि जमा करनी होगी और बकाया ट्रांसफर के लिए अपनी सहमति देनी होगी।
  7. क्या होगा अगर एक बार बकाये की गणना हो जाए?
    EPFO फील्ड ऑफिस ये देखेगा कि जो बकाये की गणना की गई है उसको EPS के अकाउंट में जमा किया जा चुका है या नहीं।
  8. बकाये की राशि जमा नहीं हुई तो क्या होगा?
    अगर बकाये की राशि जमा नहीं की गई होगी तो फील्ड ऑफिस ये देखेगा कि पीएफ अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस है या नहीं। फील्ड ऑफिस सब्सक्राइबर को उसके बकाये और देनदारी के बारे में बताएगा।
  9. सब्सक्राइबर को बकाये के बारे में कैसे बताया जाएगा?
    फील्ड ऑफिस सब्सक्राइबर को नियोक्ता के जरिए ये भी बताएगा बकाये की राशि प्राप्त हो गई है या फिर उसे पीएफ से पेंशन फंड में ट्रांसफर किया जाए। इसके लिए कर्मचारी का लिखित सहमति जरूरी होगी।
  10. बची राशि सब्सक्राइबर कैसे जमा करेगा?
    अगर PF अकाउंट में पर्याप्त राशि नहीं होगी तो फील्ड ऑफिस नियोक्ता के जरिए सब्सक्राइबर को बैलेंस राशि जमा करने की जानकारी देगा और बची हुई राशि जमा करने को कहेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.