हलवा बेचकर लाखों की कमाई, बचपन के चार दोस्तों ने कर दिया कमाल

Updated on 20-09-2024 11:47 AM
नई दिल्ली: केरल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए काफी फेमस है। लेकिन केरल का जिला कोझिकोड अपने खास हलवे के लिए भी काफी जाना जाता है। बचपन के चार दोस्तों ने एक स्टार्टअप शुरू कर इस हलवे को दुनियाभर के कोने-कोने में पहुंचा दिया। आज इन दोस्तों का यह कारोबार तेजी से फैल रहा है। इन्होंने कोझिकोड का यह हलवा दुनियाभर में बेचकर लाखों रुपये की कमाई की है। इनके स्टार्टअप का नाम फुलवा (Fulva) है।

जिन चार दोस्तों ने यह स्टार्टअप शुरू किया, उनके नाम शाबास अहमद एनसी, सानू मोहम्मद सी, इरफान सफर एस और थेसरीफ अली पीके है। इन्होंने बताया कि इन्हें यह हलवा काफी पसंद है। इस हलवे के प्रति अपने प्रेम से प्रेरित होकर ही इन्होंने इस स्टार्टअप की नींव रखी। आज इनका स्टार्टअप 24 तरह का यह हलवा तैयार करता है और उन्हें डिब्बे में पैक कर दुनिया के कई देशों में सप्लाई करता है।

ऐसे हुई शुरुआत


यह हलवा आटा, मक्खन, दूध और चीनी से तैयार किया जाता है। यह जेली जैसा होता है। यह हलवा केरल में काफी फेमस है। इसे कई रंगों में तैयार किया जाता है। केरल के बाहर रहने वाले लोग इस हलवे की कमी महसूस करते थे। ऐसे में इन चारों दोस्तों से सोचा कि क्यों न इस हलवे को दुनियाभर में पहुंचाया जाए, क्योंकि दुनिया के कई देशों में केरल के लोग रहते हैं। चारों दोस्त इसके लिए तैयार हो गए। उन्होंने 'फुलवा' नाम से स्टार्टअप शुरू किया और इस हलवे को बनाकर बेचना शुरू कर दिया।

एक साल में कमाए 84 लाख रुपये


फुलवा स्टार्टअप की शुरुआत साल 2023 में हुई थी। इसे लगभग एक साल पूरा हो चुका है। इतने समय में इस स्टार्टअप ने 84 लाख रुपये की कमाई कर ली है। फुलवा पारंपरिक स्वाद वाले हलवे से लेकर सूखे नारियल, तरबूज आदि कई किस्म का हलवा तैयार कर रहा है। यह स्टार्टअप ने हलवा बनाने के लिए स्थानीय हलवाइयों के साथ साझेदारी की हुई है। ये ऐसे हलवाई हैं जिनकी पिछली कई पीढ़ियां इसी हलवे को बनाती रही हैं।

ऑनलाइन है कारोबार


फुलवा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए यह हलवा बेचता है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश और दुनिया में इस हलवे को भेजते हैं। इनके ग्राहक यूके, तुर्की, जर्मनी और यूएई तक में हैं। इनकी पहली पेशकश 24 प्रीमियम हलवा किस्मों वाला एक बॉक्स था। यह काफी सफल रहा। पहले महीने में ही इसके 300 से ज्यादा ऑर्डर मिल गए थे। इनका स्टार्टअप अब समोसे, केरल के केले के चिप्स आदि जैसे केरल के और पारंपरिक स्नैक्स पेश करने की योजना बना रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.