ब्रिटेन में हफ्ते में चार दिन काम और तीन दिन आराम सुपरहिट, 91 फीसदी कंपनियां बोलीं- हम जारी रखेंगे

Updated on 22-02-2023 07:25 PM
लंदन: सप्ताह में चार दिन कार्य करने को लेकर आयोजित विश्व की सबसे बड़ी 'पायलट योजना' के मंगलवार को प्रकाशित निष्कर्ष में इसे सफल घोषित किया गया है। इस परीक्षण में शामिल अधिकतर कंपनियों ने कहा कि वे चार दिवसीय कार्य सप्ताह के इस मॉडल को जारी रखेंगी। ब्रिटेन में पिछले साल जून से दिसंबर के दौरान किए गए परीक्षण में ब्रिटेन के विभिन्न क्षेत्रों की कुल 61 कंपनी ने इसमें हिस्सा लिया था। गैर लाभकारी संस्था 'फोर डे वीक ग्लोबल' द्वारा आयोजित 'पायलट योजना' के तहत ब्रिटेन के करीब 3,000 कर्मियों को चार दिवसीय कार्य सप्ताह में उसी वेतन की पेशकश की गई थी, जो उन्हें पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के लिए दिया जाता है।

बोस्टन कॉलेज से जुड़ीं प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर जूलियट स्कोर ने कहा कि परिणाम अलग-अलग प्रकार के कार्यस्थलों पर काफी हद तक स्थिर साबित हुए हैं। यह दर्शाता है कि यह एक नवाचार है जो कई प्रकार के कार्यस्थलों के लिए अनुकूल है। इस परीक्षण में ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय भी शामिल रहे।स्कोर ने कहा, ''कुछ रोचक अंतर भी हैं। हमने पाया कि गैर-लाभकारी और पेशेवर सेवाओं में लगे कर्मचारियों के व्यायाम करने के औसत समय में वृद्धि हुई, जबकि निर्माण/विनिर्माण क्षेत्र में काम करने वालों ने थकावट भरे काम और नींद की समस्या में राहत महसूस की।''

उन्होंने कहा कि पायलट योजना से मिले निष्कर्ष में पाया गया कि लगभग सभी कंपनियां चार दिवसीय कार्य सप्ताह को जारी रखना चाहती हैं। स्कोर ने कहा कि परीक्षण में शामिल 91 फीसदी कंपनियां इसे जारी रखने की योजना बना रही हैं और चार फीसदी इसे जारी रखने पर विचार कर रही हैं जबकि चार फीसदी ने चार दिवसीय कार्य सप्ताह को जारी नहीं रखने का फैसला किया है।

'फोर डे वीक ग्लोबल' के सीईओ डॉ डेल वेलेहेन ने कहा, ''पुरुषों और महिलाओं दोनों को चार दिवसीय कार्य सप्ताह से लाभ होता है, लेकिन महिलाओं का अनुभव आम तौर पर बेहतर है। इस कार्य सप्ताह से जीवन और नौकरी से संतुष्टि, मानसिक स्वास्थ्य और आने-जाने के समय में कमी का खास महत्व है।''

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.