महासमुंद में कुएं में गिरे बच्चे सहित चार हाथी

Updated on 04-11-2025 01:12 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित प्रसिद्ध बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य में मंगलवार सुबह 4 हाथियों के एक गहरे कुएं में गिरने से हड़कंप मच गया। हाथी अभ्यारण्य से सटे हरदी गांव में बने कुएं में गिरे थे। ग्रामीणों ने जब सुबह 4 हाथियों को उसमें फंसा देखा तो तुरंत वन विभाग को सूचना दी। हाथियों की चिंघाड़ सुनने के बाद ग्रामीण गड्ढे के पास पहुंचे थे। इनमें एक मादा, 2 नर और एक बच्चा हाथी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, जंगल का दल सोमवार देर रात को जंगल से भटककर गांव की ओर पहुंच गया था। यहां खेतों के किनारे के किनारे एक पुराना कुआं था, जो काफी समय से खुला था। कुएं में बारिश का पानी भी भरा है। रात में झुंड में चल रहे 4 हाथी इसमें गिर गए और निकल नहीं सके। हाथियों के फंसने की सूचना मिली तो आसपास के चरौदा, रेंकाभाठा और मुड़पारसे गांव के लोग भी उनको देखने पहुंच गए।

वन विभाग के अधिकारियों ने हरदी गांव की घेराबंदी कर ली है। उनका कहना है कि अभी झुंड के हाथी जंगल में मौजूद हैं, ऐसे में चिंघाड़ सुनकर वे यहां पहुंचकर उत्पात मचा सकते हैं। विभाग के अधिकारी फिलहाल लकड़ी और रस्सी के सहारे रास्ता बनाकर हाथी को ऊपर लाने की कोशिश कर रहे हैं। बचाव अभियान के लिए क्रेन, JCB मशीन और मोटी रस्सियों की जरूरत है, जो उपलब्ध नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.