अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सुबह खेले गए चार मैच

Updated on 20-02-2026 01:27 PM

बीजापुर। अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सुबह के सत्र में चार रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया।

पहले मुकाबले में जबलपुर रेलवे ने अम्मा मार्केटिंग जबलपुर को कड़े संघर्ष के बाद पराजित कर जीत अपने नाम की। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन स्मैश और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया।

दूसरे मुकाबले में पुणे की टीम ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल दिखाते हुए बीजापुर स्पोर्ट्स अकैडमी को हराकर जीत दर्ज की।

वहीं तीसरे प्रमुख मुकाबले में सीजी पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम को मात दी। पूरे मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के दूसरे दिन शाम के सत्र में कुल 10 मैच खेले जाएंगे, जिससे खेल प्रेमियों को और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

प्रतियोगिता में देशभर की टीमों की भागीदारी से आयोजन का स्तर काफी ऊँचा नजर आ रहा है और दर्शकों की भारी उपस्थिति से खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ रहा है। उक्त प्रतियोगिता में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा विशेष रूप से उपस्थित होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.